- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पुलिस वालों ने बुजुर्गों पर बरसाए फूल, ओल्ड एज होम में रहने वाले लोगों की आंखें हुई नम
पुलिस वालों ने बुजुर्गों पर बरसाए फूल, ओल्ड एज होम में रहने वाले लोगों की आंखें हुई नम
Korba, CG
पुलिस वालों ने बुजुर्गों पर बरसाए फूल, कोरबा के ओल्ड एज होम में रहने वाले लोगों की आंखें हुई नम
14 मार्च को होली के दिन कानून व्यवस्था संभालने के बाद दूसरे दिन पुलिस वालों ने होली मनाई. कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित सर्वमंगला चौकी की पुलिस ने अपनी होली बुजुर्गों के बीच अनोखे अंदाज में मनाई. ओल्ड एज होम पहुंचकर पुलिस ने बुजुर्गों के साथ होली की खुशियां बांटी.
ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के साथ होली: शनिवार को नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में सर्वमंगला पुलिस चौकी के प्रभारी विभव तिवारी अपने स्टॉफ के साथ पहुंचे. विभव तिवारी और उनके सहकर्मियों ने रंगों से नहीं बल्कि फूलों से बुजुर्गों के साथ होली खेली. पुलिस वालों ने बुजुर्गों पर फूल बरसाए गए और उनका आर्शीवाद लिया. सर्वमंगला पुलिस चौकी के पूर स्टॉफ ने बुजुर्गों के साथ लंच भी किया. दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी पुलिस की ओर से की गई थी.
20 सालों से हो रहा है आश्रम का संचालन: इसके पहले वृद्धाश्रम के केअरटेकर वीरू यादव ने पुलिस पुलिस टीम का स्वागत किया. नवदृष्टि समाजसेवी संस्था 20 साल से आश्रम का संचालन करती आ रही है. प्रशांति वृद्धाश्रम छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के अधीन है. नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा वृद्धाश्रम के संचालन के लिए किसी भी प्रकार का शासकीय या गैर शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं किया जाता. संस्था अपने स्रोत और समय समय पर मिलने वाले जनसहयोग से वृद्धाश्रम का संचालन करती है. वर्तमान में आश्रम में 22 महिला, पुरुष रहते हैं. 60 साल से अधिक आयु और जरूरतमंद बुजुर्गों की यहां निःशुल्क भर्ती की जाती हैं. आश्रम में भोजन सहित अन्य सुविधाएं निःशुल्क दी जाती है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए