- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- "छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक और सांस्कृतिक हलचल: CM साय का दौरा, राजधानी में BJP की तिरंगा यात्रा, युं...
"छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक और सांस्कृतिक हलचल: CM साय का दौरा, राजधानी में BJP की तिरंगा यात्रा, युंका की मशाल रैली और स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल"
RAIPUR, CG
स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीतिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास योजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। दौरे के दौरान नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय और देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण, साथ ही जिला अस्पताल व कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौटकर भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
राजधानी में तिरंगा यात्रा का आकर्षण
रायपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा शाम 4 बजे शहीद स्मारक भवन से प्रारंभ होगी, जिसका नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री साय करेंगे। यह यात्रा तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक जाएगी, जहां इसका समापन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद, विधायक और पूर्व सैनिक संगठन यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा का मुख्य आकर्षण 1500 मीटर लंबा विशाल तिरंगा होगा, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
युवा कांग्रेस की मशाल रैली
वोट चोरी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट चोरी रोको’ के नारे के साथ मशाल रैली निकालेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में यह रैली रात 8 बजे राजीव गांधी चौक से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
स्वतंत्रता दिवस परेड की फाइनल ड्रेस रिहर्सल
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आज सुबह स्वतंत्रता दिवस परेड की फाइनल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस बार परेड में ओडिशा पुलिस समेत 16 टुकड़ियां भाग लेंगी, जिनका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी और आजाद चौक सीएसपी ईशु अग्रवाल करेंगे। तीसरी वाहिनी अमलेश्वर का अश्वरोही दल हार्स शो पेश करेगा, जबकि महिला बैग पाइपर बैंड पहली बार अपनी प्रस्तुति देगा। मुख्य समारोह 15 अगस्त को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
महिलाओं के लिए राहत
महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। 15 से 31 अगस्त तक फार्म भरे जाएंगे। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से होगी, जिससे नियद नेल्ला नार योजना से छूटी महिलाओं को लाभ मिलेगा।
शहर में विशेष कार्यक्रम
-
जनरेटिव एआई पर वर्कशॉप: अंतरराष्ट्रीय वक्ता श्रेय बजाज के मार्गदर्शन में होटल शैमरॉक ग्रीन्स में दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक।
-
हर घर तिरंगा पर विशेष वार्ता: आकाशवाणी रायपुर के युववाणी कार्यक्रम में शाम 5.10 बजे से, जिसमें वरिष्ठ मंच संचालक लक्ष्मीनारायण लाहोटी, समाजसेवी रविंद्र सिंह, हर्षिका ध्रुव और ममता सोनी शामिल होंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए