छत्तीसगढ़ में सियासी-सांस्कृतिक हलचलें तेज़: सीएम साय कांकेर दौरे पर, राज्यपाल डेका करेंगे ग्राम मड़वाडीह का निरीक्षण, कांग्रेस आज से चरणबद्ध आंदोलन करेगी शुरू

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजनीति और समाज में आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे जनजातीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़े बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में शिरकत करेंगे। वहीं दूसरी ओर, नवा रायपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा हेतु मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक भी तय है।

मुख्यमंत्री साय का आज का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर के कराठी के लिए रवाना होंगे। वहां वे कराठी और संबलपुर क्षेत्रों में आयोजित पारंपरिक महोत्सव में भाग लेंगे, जो आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत उदाहरण है। इसके उपरांत वे दोपहर 1:25 बजे वापस नवा रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 2:05 बजे मंत्रालय पहुंचकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक दोपहर 3:30 से 5:30 बजे तक चलेगी।

राज्यपाल रमेन डेका आज पहुंचेंगे गरियाबंद का गोद लिया गांव

राज्यपाल रमेन डेका आज फिंगेश्वर विकासखंड के गोद लिए गए ग्राम मड़वाडीह का दौरा करेंगे। वे यहां “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। राज्यपाल गांव के लोगों से सीधे संवाद करेंगे और ग्राम चौपाल के माध्यम से स्थानीय विकास की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा: 4 चरणों में होगा आंदोलन, आज से जिले-जिले प्रेस वार्ताएं

राज्य सरकार के स्कूल युक्तियुक्तकरण निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज से राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज कर रही है। कांग्रेस का यह विरोध आंदोलन चार चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में सभी जिलों में विरोधात्मक प्रेस वार्ताएं आयोजित होंगी।
दूसरे चरण में 9 जून को विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
तीसरे चरण में जिला स्तर पर विरोध यात्राएं निकाली जाएंगी और
अंतिम चरण में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालयों का घेराव होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेता इस आंदोलन की अगुवाई करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह फैसला शिक्षा के अधिकार के साथ अन्याय है और इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों पर गंभीर रूप से पड़ेगा।

“खारून दाई के आज़ादी” पदयात्रा का आज समापन: प्रदूषण और अतिक्रमण के खिलाफ जनजागरूकता अभियान

रायपुर में खारून नदी की सफाई, अतिक्रमण हटाने और अवैध उत्खनन के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शुरू की गई पांच दिवसीय पदयात्रा आज समाप्त हो रही है।
1 जून को सोमनाथ (सिमगा) से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा का समापन रायपुर के महादेव घाट में हटकेश्वर महादेव के जलाभिषेक और सामूहिक संकल्प के साथ होगा।
इस आंदोलन के माध्यम से आम जनता को नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए संगठित किया गया, जो आने वाले समय में पर्यावरणीय सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जंगल सफारी में 'प्लास्टिक मुक्त भारत' अभियान

नंदनवन जंगल सफारी, नवा रायपुर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। प्लास्टिक मुक्त भारत की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण, प्लास्टिक जागरूकता वॉक, क्विज प्रतियोगिता और पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन में स्कूली बच्चों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं, समाजसेवी संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पर्यावरण अनुकूल पुरस्कार दिए जाएंगे। नंदनवन टीम ने बताया कि यह कार्यक्रम एक दिन की रस्म अदायगी नहीं बल्कि दीर्घकालीन जागरूकता अभियान का हिस्सा है।

आदिवासी विकास विभाग में 10 सहायक संचालकों की नई पदस्थापना, राज्य सेवा परीक्षा 2023 के चयनित उम्मीदवारों को मिला मौका

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 में चयनित 10 सहायक संचालकों को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में नई पदस्थापना दी गई है। ये सभी अधिकारी वर्तमान में इंद्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित कार्यालय में प्रशिक्षणरत थे।
जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को निम्न जिलों में भेजा गया है:

  • किरण राजपूत – सरगुजा

  • दिव्यांश सिंह चौहान – जशपुर

  • उत्तम कुमार – कोण्डागांव

  • श्वेता कश्यप – रायपुर

  • यशवंत वर्मा – राजनांदगांव

  • त्रिलोक – कांकेर

  • विशाल – कोरबा

  • विजेंद्र एक्का – सूरजपुर

  • मुन्ना – दंतेवाड़ा

  • सचिन कुमार निकुंज – बलरामपुर

इन नई नियुक्तियों से आदिवासी विकास योजनाओं में तेजी और नई ऊर्जा की उम्मीद की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/political-cultural-movements-in-chhattisgarh-will-be-inspected-by-governor-deka/article-23239

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.