छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: साय कैबिनेट बैठक और कांग्रेस का प्रदर्शन आज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र से पहले राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, नवा रायपुर में कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं, बीजेपी विधायक दल की बैठक और कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन आज का राजनीतिक तापमान बढ़ा सकते हैं।

साय कैबिनेट की अहम बैठक: नीति और नियुक्तियों पर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कोंटा आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।

PMGSY निर्माण कार्यों का निरीक्षण

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक 18 से 27 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। पहले चरण में 18 से 22 जून तक धमतरी और बस्तर जिलों में निरीक्षण होगा, जबकि दूसरे चरण में 23 से 27 जून तक दुर्ग जिले का दौरा प्रस्तावित है।

BJP विधायक दल की बैठक: रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा

आज दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। मंत्रियों के प्रदर्शन, विधायकों से क्षेत्रीय रिपोर्ट और आगामी राजनीतिक दिशा पर मंथन किया जाएगा।

कांग्रेस का प्रदर्शन: शराबबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

प्रदेशभर में 67 शराब दुकानों के खुलने के विरोध में कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे से प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। रायपुर के टिकरापारा में पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन होगा। कांग्रेस का कहना है कि सरकार नशामुक्ति के वादों से पीछे हट रही है।

पेंशनर्स और कर्मचारियों का आंदोलन

महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ और पेंशनर्स एसोसियेशन आज दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालयों और कलेक्टर कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। रायपुर में रामचंद तांडी, उमेश मुदलियार और अन्य नेताओं के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

भूपेश बघेल का पंजाब दौरा समाप्त

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 2:30 बजे पंजाब प्रवास से लौटेंगे। वे हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिले थे। उनकी वापसी के बाद कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: साय कैबिनेट बैठक और कांग्रेस का प्रदर्शन आज

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, नवा रायपुर में कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं, बीजेपी विधायक दल की बैठक और कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन आज का राजनीतिक तापमान बढ़ा सकते हैं।

साय कैबिनेट की अहम बैठक: नीति और नियुक्तियों पर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कोंटा आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।

PMGSY निर्माण कार्यों का निरीक्षण

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक 18 से 27 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। पहले चरण में 18 से 22 जून तक धमतरी और बस्तर जिलों में निरीक्षण होगा, जबकि दूसरे चरण में 23 से 27 जून तक दुर्ग जिले का दौरा प्रस्तावित है।

BJP विधायक दल की बैठक: रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा

आज दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। मंत्रियों के प्रदर्शन, विधायकों से क्षेत्रीय रिपोर्ट और आगामी राजनीतिक दिशा पर मंथन किया जाएगा।

कांग्रेस का प्रदर्शन: शराबबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

प्रदेशभर में 67 शराब दुकानों के खुलने के विरोध में कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे से प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। रायपुर के टिकरापारा में पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन होगा। कांग्रेस का कहना है कि सरकार नशामुक्ति के वादों से पीछे हट रही है।

पेंशनर्स और कर्मचारियों का आंदोलन

महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ और पेंशनर्स एसोसियेशन आज दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालयों और कलेक्टर कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। रायपुर में रामचंद तांडी, उमेश मुदलियार और अन्य नेताओं के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

भूपेश बघेल का पंजाब दौरा समाप्त

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 2:30 बजे पंजाब प्रवास से लौटेंगे। वे हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिले थे। उनकी वापसी के बाद कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/political-stir-in-chhattisgarh-cabinet-meeting-and-congress-performance-today/article-24677

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.