महतारी वंदन योजना और सनी लियोनी पर सियासत, भूपेश बघेल का ओपी चौधरी पर निशाना

Raipur, CG

महतारी वंदन योजना में सनी लियोनी के नाम पर फ्रॉड का मुद्दा गरमा गया है. भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है.

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने रायपुर में साय सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की गई. रायपुर की सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान महतारी वंदन योजना और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को लेकर भी जमकर राजनीति देखने को मिली. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार पर हमला कर दिया. उनके निशाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहे.

सनी लियोनी के नाम पर फर्जीवाड़ा और सियासत: सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन योजना में हुए फर्जीवाड़े को लेकर भूपेश बघेल ने साय सरकार पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी आप पैसा डाल रहे हो. बताने वाले के खिलाफ एफआईआर कर रहे हो, आपसे व्यवस्था संभल नहीं रही है. भूपेश बघेल ओपी चौधरी पर निशाना जारी रखा.

आप तो सनी लियोन के खाते में भी पैसा डाल दिए. उसको भी ₹1000 महीने दे रहे हो. आपको इतना प्रेम है सनी लियोन से कि उसका बैंक में खाता भी खुलवा दिया और पैसा भी डाल रहे हो.- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम, छत्तीसगढ़

अमित शाह पर बघेल का अटैक: भूपेश बघेल ने अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान पर भी चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि हमारे जितने भी महापुरुष हैं उन्हें अपमानित करने का ठेका अमित शाह ने लिया है.रायपुर में उन्होंने महात्मा गांधी को चतुर बनिया कहा था ,महात्मा गांधी को आप किसी जाति धर्म में नही बांध सकते हैं. भारत ही नहीं दुनिया के लोग भी उन्हें पूजते हैं. बघेल ने कहा कि लोकसभा में जब चर्चा होती तो अंबेडकर को लेकर आप ऐसी टिप्पणी करते हैं ,आपको इतनी उनसे चिढ़ क्यों हैं. संविधान से तो पहले ही आप चिढ़ते थे, आप संविधान बदलने की बात पहले ही करते थे. अब अंबेडकर से भी चिढ़ने लगे हैं. जिन्होंने सबको अधिकार दिया.

बलौदा बाजार की घटना भारतीय जनता पार्टी के सरकार के माथे पर कलंक है. देश में कहीं भी कलेक्टर एसपी कार्यालय नहीं जला, लेकिन यह सरकार अपने कलेक्टर एसपी को नहीं बचा सके. एसपी कलेक्टर पीछे के दरवाजे से भाग गए. आप शासन क्या चलाओगे. अपनी नाकामी को दबाने के लिए सतनामी समाज के लोग ,पार्टी के पदाधिकारी, कांग्रेस के विधायक सबको जेल भेज रहे हैं. कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम, छत्तीसगढ़

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी किया सवाल: भूपेश बघेल ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सवाल किया. उन्होंने कहा कि कांस्टेबल को इतना प्रताड़ित किया कि वह हाथ पर आत्महत्या नोट लिखकर मर गया. यह सरकार की नाकामी है. आप पुलिस की भर्ती नहीं कर पा रहे हैं.साल भर में ही आपका सिस्टम खराब हो गया. इस मौत के मामले परिवार की मांग सीबीआई जांच की है, मैं कहता हूं कि हाई कोर्ट के जज के नेतृत्व की जांच कराई जानी चाहिए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

महतारी वंदन योजना और सनी लियोनी पर सियासत, भूपेश बघेल का ओपी चौधरी पर निशाना

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने रायपुर में साय सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की गई. रायपुर की सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान महतारी वंदन योजना और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को लेकर भी जमकर राजनीति देखने को मिली. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार पर हमला कर दिया. उनके निशाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहे.

सनी लियोनी के नाम पर फर्जीवाड़ा और सियासत: सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन योजना में हुए फर्जीवाड़े को लेकर भूपेश बघेल ने साय सरकार पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी आप पैसा डाल रहे हो. बताने वाले के खिलाफ एफआईआर कर रहे हो, आपसे व्यवस्था संभल नहीं रही है. भूपेश बघेल ओपी चौधरी पर निशाना जारी रखा.

आप तो सनी लियोन के खाते में भी पैसा डाल दिए. उसको भी ₹1000 महीने दे रहे हो. आपको इतना प्रेम है सनी लियोन से कि उसका बैंक में खाता भी खुलवा दिया और पैसा भी डाल रहे हो.- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम, छत्तीसगढ़

अमित शाह पर बघेल का अटैक: भूपेश बघेल ने अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान पर भी चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि हमारे जितने भी महापुरुष हैं उन्हें अपमानित करने का ठेका अमित शाह ने लिया है.रायपुर में उन्होंने महात्मा गांधी को चतुर बनिया कहा था ,महात्मा गांधी को आप किसी जाति धर्म में नही बांध सकते हैं. भारत ही नहीं दुनिया के लोग भी उन्हें पूजते हैं. बघेल ने कहा कि लोकसभा में जब चर्चा होती तो अंबेडकर को लेकर आप ऐसी टिप्पणी करते हैं ,आपको इतनी उनसे चिढ़ क्यों हैं. संविधान से तो पहले ही आप चिढ़ते थे, आप संविधान बदलने की बात पहले ही करते थे. अब अंबेडकर से भी चिढ़ने लगे हैं. जिन्होंने सबको अधिकार दिया.

बलौदा बाजार की घटना भारतीय जनता पार्टी के सरकार के माथे पर कलंक है. देश में कहीं भी कलेक्टर एसपी कार्यालय नहीं जला, लेकिन यह सरकार अपने कलेक्टर एसपी को नहीं बचा सके. एसपी कलेक्टर पीछे के दरवाजे से भाग गए. आप शासन क्या चलाओगे. अपनी नाकामी को दबाने के लिए सतनामी समाज के लोग ,पार्टी के पदाधिकारी, कांग्रेस के विधायक सबको जेल भेज रहे हैं. कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम, छत्तीसगढ़

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी किया सवाल: भूपेश बघेल ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सवाल किया. उन्होंने कहा कि कांस्टेबल को इतना प्रताड़ित किया कि वह हाथ पर आत्महत्या नोट लिखकर मर गया. यह सरकार की नाकामी है. आप पुलिस की भर्ती नहीं कर पा रहे हैं.साल भर में ही आपका सिस्टम खराब हो गया. इस मौत के मामले परिवार की मांग सीबीआई जांच की है, मैं कहता हूं कि हाई कोर्ट के जज के नेतृत्व की जांच कराई जानी चाहिए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/politics-bhupesh-baghel-targets-op-choudhary-on-mahtari-vandan-yojana/article-6153

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.