- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- नक्सली सरेंडर पर राजनीति गरमाई: दीपक बैज बोले—क्या सरकार झीरम-2 की तैयारी में है, अरुण साव ने कहा—का...
नक्सली सरेंडर पर राजनीति गरमाई: दीपक बैज बोले—क्या सरकार झीरम-2 की तैयारी में है, अरुण साव ने कहा—कांग्रेस देश तोड़ने वालों के साथ
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि नक्सलियों के लगातार हो रहे सरेंडर के पीछे कहीं कोई “बड़ी साजिश” तो नहीं चल रही है।
उन्होंने पूछा—“क्या सरकार झीरम-2 की तैयारी में है? आखिर सरकार और नक्सलियों के बीच किस तरह की शांति वार्ता हुई है, और किन शर्तों पर ये आत्मसमर्पण हो रहे हैं?”
बैज ने कहा कि बीते कुछ महीनों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, मगर इन घटनाओं में सरकार की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है। “जब 200 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करने वाले थे, तब मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम दोनों राज्य में मौजूद थे, लेकिन वे मौके पर क्यों नहीं पहुंचे? सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके औपचारिकता क्यों निभाई गई?” उन्होंने सवाल उठाया।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया। साव ने कहा—“कांग्रेस हमेशा देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी नजर आती है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह कांग्रेस की समझ से बाहर है। नक्सलियों को पांच साल तक कांग्रेस ने ही संरक्षण दिया। यह सभी जानते हैं कि देशविरोधी ताकतों से कांग्रेस का रिश्ता पुराना है।”
दीपक बैज ने यह भी कहा कि जगदलपुर में जब 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, तब मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री उसी दिन शहर में मौजूद थे, लेकिन वे आत्मसमर्पण स्थल पर नहीं गए। “वे डेढ़ घंटे तक दंतेश्वरी एयरपोर्ट के एक बंद कमरे में चर्चा करते रहे। सवाल यह है कि जब वे शहर में थे तो नक्सल सरेंडर कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे?”
बैज ने यह भी आरोप लगाया कि नक्सली नेता रूपेश उर्फ अभय को अभी तक मीडिया के सामने नहीं लाया गया है। “सरेंडर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ, मगर न नेता उपस्थित हुए और न ही किसी ने यह स्पष्ट किया कि रूपेश कहां है। स्थानीय मीडिया इस पर लगातार सवाल उठा रही है,” उन्होंने कहा।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए