छत्तीसगढ़ में तपिश का प्रकोप: रायपुर में पारा 44°C तक पहुंचने की आशंका, कई जिलों में लू का खतरा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी झुलसाने लगी हैं।

कूलर और एसी के बावजूद भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में और इज़ाफा होने की संभावना जताई है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रायपुर बना गर्मी का केंद्र

राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लू और गर्म हवाएं बनेंगी परेशानी का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में लू और गर्म हवाओं का खतरा मंडरा रहा है। 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी लू चल सकती है।

गर्मी के पीछे वैज्ञानिक कारण

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, इस मौसमीय बदलाव के पीछे कई मौसमी कारक जिम्मेदार हैं:

  • पश्चिमी विक्षोभ, जो उत्तर पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

  • पूर्व-पश्चिम द्रोणिका, जो राजस्थान से लेकर पूर्वी बांग्लादेश तक फैली है और इसके असर से गर्मी बढ़ रही है।

  • उत्तर-दक्षिण द्रोणिका, जो उत्तर छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक विस्तृत है।

इन मौसमी तंत्रों के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

अगले 5 दिन और सताएगी गर्मी

  • मध्य छत्तीसगढ़: तापमान 42°C से 44°C के बीच बना रहेगा

  • उत्तर छत्तीसगढ़: लू की स्थिति अगले 4 दिनों तक बनी रहेगी

  • मध्य छत्तीसगढ़: 23 से 25 अप्रैल के बीच लू चलने की आशंका

रायपुर का आज का मौसम

  • आकाश: मुख्यतः साफ

  • अधिकतम तापमान: लगभग 44°C

  • न्यूनतम तापमान: करीब 28°C

सावधानी जरूरी: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दोपहर के समय (12 से 3 बजे तक) बाहर निकलने से बचने, भरपूर पानी पीने और हल्के, सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में तपिश का प्रकोप: रायपुर में पारा 44°C तक पहुंचने की आशंका, कई जिलों में लू का खतरा

Raipur, CG

कूलर और एसी के बावजूद भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में और इज़ाफा होने की संभावना जताई है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रायपुर बना गर्मी का केंद्र

राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लू और गर्म हवाएं बनेंगी परेशानी का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में लू और गर्म हवाओं का खतरा मंडरा रहा है। 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी लू चल सकती है।

गर्मी के पीछे वैज्ञानिक कारण

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, इस मौसमीय बदलाव के पीछे कई मौसमी कारक जिम्मेदार हैं:

  • पश्चिमी विक्षोभ, जो उत्तर पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

  • पूर्व-पश्चिम द्रोणिका, जो राजस्थान से लेकर पूर्वी बांग्लादेश तक फैली है और इसके असर से गर्मी बढ़ रही है।

  • उत्तर-दक्षिण द्रोणिका, जो उत्तर छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक विस्तृत है।

इन मौसमी तंत्रों के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

अगले 5 दिन और सताएगी गर्मी

  • मध्य छत्तीसगढ़: तापमान 42°C से 44°C के बीच बना रहेगा

  • उत्तर छत्तीसगढ़: लू की स्थिति अगले 4 दिनों तक बनी रहेगी

  • मध्य छत्तीसगढ़: 23 से 25 अप्रैल के बीच लू चलने की आशंका

रायपुर का आज का मौसम

  • आकाश: मुख्यतः साफ

  • अधिकतम तापमान: लगभग 44°C

  • न्यूनतम तापमान: करीब 28°C

सावधानी जरूरी: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दोपहर के समय (12 से 3 बजे तक) बाहर निकलने से बचने, भरपूर पानी पीने और हल्के, सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/possibility-to-reach-44-%C2%B0-c-in-chhattisgarh-in-raipur/article-18234

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.