ट्रैक्टर की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अस्पताल जा रही गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पुरुर थाना क्षेत्र के चितौद गांव के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी।

इलाज के लिए जा रहे थे अस्पताल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेमलता साहू (35 वर्ष) अपने पति कोमल साहू (39 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर इलाज के लिए अस्पताल जा रही थीं। वे कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पूरी गांव के निवासी थे। रास्ते में चितौद के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक सवार उछलकर गिरे, महिला की मौके पर ही मौत

हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति कोमल साहू को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिर पड़े।

पुलिस जांच में जुटी

पुरुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की है। महिला की असामयिक मृत्यु से उसके गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतका गर्भवती थी, जिससे हादसा और भी हृदयविदारक हो गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ट्रैक्टर की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Baloda Bazar, cg

इलाज के लिए जा रहे थे अस्पताल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेमलता साहू (35 वर्ष) अपने पति कोमल साहू (39 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर इलाज के लिए अस्पताल जा रही थीं। वे कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पूरी गांव के निवासी थे। रास्ते में चितौद के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक सवार उछलकर गिरे, महिला की मौके पर ही मौत

हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति कोमल साहू को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिर पड़े।

पुलिस जांच में जुटी

पुरुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की है। महिला की असामयिक मृत्यु से उसके गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतका गर्भवती थी, जिससे हादसा और भी हृदयविदारक हो गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pregnant-woman-died-due-to-tractor-collision/article-23201

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.