- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भाटापारा में अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ, मंत्रियों ने की ये अपील
भाटापारा में अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ, मंत्रियों ने की ये अपील
Bhatapara, CG
भाटापारा नगर पालिका परिषद के नवनिवार्चित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ.
नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम के बाद भाटापारा नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने सोमवार को नगर भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. वहीं राज्य के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.
नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ : शपथ ग्रहण समारोह में अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और अन्य पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के साथ मिलकर भाटापारा के समग्र विकास की दिशा में काम करने का संकल्प लिया.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का संदेश : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि भाटापारा की जनता ने अपने आशीर्वाद से उन्हें इस जिम्मेदारी से नवाजा है. अब जनता की आकांक्षाओं को समझते हुए इस शहर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाना है. अरुण साव ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नगर के विकास में पूरी तरह से सहयोग करेगी और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

राज्य सरकार ने हमेशा ही नगरीय निकायों को उनके विकास कार्यों के लिए अधिक शक्ति देने और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान की दिशा में काम करना चाहिए : अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़
टंकराम वर्मा ने की अपील : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने दूसरा बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें राज्य के सभी वर्गों के विकास और उनके हितों का ख्याल रखा गया है. उन्होंने कहा कि भाटापारा में नगर सरकार का गठन हो रहा है, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए एक नई दिशा और गति प्रदान करेगा. टंकराम वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों से अपील किया कि वे मिलकर भाटापारा के विकास कार्यों में तेजी लाएं और शहर के विकास में कोई कसर न छोड़ें.
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं दीं. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाटापारा का विकास ही प्राथमिकता है और यह तभी संभव होगा, जब स्थानीय प्रतिनिधि और सरकार मिलकर काम करेंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए