- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- आज अंबिकापुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में लेंगी भाग
आज अंबिकापुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में लेंगी भाग
Raipur, CG
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। सरगुजा क्षेत्र में राष्ट्रपति का यह दूसरा दौरा है। ऐतिहासिक रूप से देखें तो आज लगभग सात दशक बाद कोई राष्ट्रपति इस क्षेत्र में आ रहे हैं—पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद इसके पहले पंडोनगर (सूरजपुर) पहुंचे थे।
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11:20 बजे ओडिशा के झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा गांधी स्टेडियम हेलीपैड पर उतरेंगी। वहां से वे सड़कमार्ग से लगभग 1.3 किलोमीटर दूर स्थित पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगी, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका, और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगी। इसके अलावा वे जनजातीय समुदायों के प्रमुखों, जनजातीय आंदोलनों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े परिवारों को सम्मानित करेंगी।
कार्यक्रम में लगभग एक घंटे की उपस्थिति के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 12:40 बजे अंबिकापुर से वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए