नाबालिग से जबरन संबंध का दबाव, इनकार पर हत्या: दुर्ग में गला घोंटा, रायपुर में फेंकी लाश

Bhilai, CG

On

रायपुर पुलिस ने UP के प्रयागराज से बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार, हत्या को सुसाइड दिखाने की रची थी साजिश; आरोपी शातिर चोर भी निकला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि दुर्ग में बॉयफ्रेंड और उसके साथी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। लड़की के इनकार करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को छिपाने के लिए शव को मोटरसाइकिल से दुर्ग से रायपुर लाकर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया और मोबाइल से आत्महत्या जैसे संदेश भेजकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।

मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीश पटेल (23) को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तेलीबांधा क्षेत्र का रहने वाला है और मृतका का बॉयफ्रेंड था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है और कई चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है।

22 नवंबर 2025 को अमलीडीह स्थित सोलस हाइट्स कॉलोनी के पीछे एक खाली प्लॉट में नाबालिग का शव संदिग्ध हालत में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर न्यू राजेंद्र नगर थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और पोस्टमॉर्टम कराया।

पोस्टमॉर्टम से हुआ खुलासा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि नाबालिग की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की। मृतका की पहचान तेलीबांधा के काशीराम नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई, जो पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी और दो दिन पहले घर से निकली थी।

कैसे पहुंची पुलिस आरोपी तक
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, परिजनों और परिचितों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि लड़की को आखिरी बार हरीश पटेल और उसके साथी राहुल पटेल के साथ देखा गया था। दोनों वारदात के बाद से फरार थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रयागराज से हरीश को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में कबूलनामा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 19 नवंबर को उसने लड़की को दुर्ग बुलाया था। वहां होटल में रुकने के दौरान उसने और उसके दोस्त ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर गुस्से में गमछे से गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रायपुर लाकर फेंक दिया गया।

हत्या नहीं, आत्महत्या दिखाने की कोशिश
आरोपी ने मृतका के मोबाइल से उसकी सहेली को आत्महत्या जैसे संदेश भेजे, ताकि मामला सुसाइड लगे। हालांकि तकनीकी जांच और कॉल डिटेल से यह साजिश बेनकाब हो गई।

शातिर चोर भी निकला आरोपी
जांच में सामने आया कि हरीश पटेल अपने साथियों के साथ रायपुर में 11 सूने मकानों में चोरी कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकद, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

नाबालिग से जबरन संबंध का दबाव, इनकार पर हत्या: दुर्ग में गला घोंटा, रायपुर में फेंकी लाश

Bhilai, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि दुर्ग में बॉयफ्रेंड और उसके साथी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। लड़की के इनकार करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को छिपाने के लिए शव को मोटरसाइकिल से दुर्ग से रायपुर लाकर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया और मोबाइल से आत्महत्या जैसे संदेश भेजकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।

मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीश पटेल (23) को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तेलीबांधा क्षेत्र का रहने वाला है और मृतका का बॉयफ्रेंड था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है और कई चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है।

22 नवंबर 2025 को अमलीडीह स्थित सोलस हाइट्स कॉलोनी के पीछे एक खाली प्लॉट में नाबालिग का शव संदिग्ध हालत में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर न्यू राजेंद्र नगर थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और पोस्टमॉर्टम कराया।

पोस्टमॉर्टम से हुआ खुलासा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि नाबालिग की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की। मृतका की पहचान तेलीबांधा के काशीराम नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई, जो पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी और दो दिन पहले घर से निकली थी।

कैसे पहुंची पुलिस आरोपी तक
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, परिजनों और परिचितों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि लड़की को आखिरी बार हरीश पटेल और उसके साथी राहुल पटेल के साथ देखा गया था। दोनों वारदात के बाद से फरार थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रयागराज से हरीश को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में कबूलनामा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 19 नवंबर को उसने लड़की को दुर्ग बुलाया था। वहां होटल में रुकने के दौरान उसने और उसके दोस्त ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर गुस्से में गमछे से गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रायपुर लाकर फेंक दिया गया।

हत्या नहीं, आत्महत्या दिखाने की कोशिश
आरोपी ने मृतका के मोबाइल से उसकी सहेली को आत्महत्या जैसे संदेश भेजे, ताकि मामला सुसाइड लगे। हालांकि तकनीकी जांच और कॉल डिटेल से यह साजिश बेनकाब हो गई।

शातिर चोर भी निकला आरोपी
जांच में सामने आया कि हरीश पटेल अपने साथियों के साथ रायपुर में 11 सूने मकानों में चोरी कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकद, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pressure-of-forced-relationship-with-minor-murder-on-refusal-strangulation/article-40614

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.