रायपुर में बनारस से आए पुजारियों ने कराई महाआरती, बिलासपुर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ में छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, अंबिकापुर और रायगढ़ समेत राज्यभर के छठ घाटों पर व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रही हैं।

 छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ी हुई है।

राजधानी रायपुर के महादेव घाट में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। व्रती महिलाएं खारुन नदी तट पर दीप जलाकर सूर्यदेव और छठ मइया की आराधना कर रही हैं। यहां बनारस से आए पुजारियों द्वारा पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खारुन मइया की महाआरती की गई, जिसने पूरे घाट का वातावरण भक्तिमय बना दिया।

वहीं, बिलासपुर के अरपा नदी तट के छठ घाटों को रंगीन लाइटिंग और सजावट से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान बनाया है। इसके तहत दोपहर 2 बजे से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

अंबिकापुर के पैलेस छठ घाट और शंकर घाट पर भी व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रही हैं। सूर्योपासना के इस पावन अवसर पर परिवार के सदस्य भी व्रतियों के साथ घाटों पर मौजूद हैं।

रायगढ़ में भी छठ महापर्व की भव्यता देखने को मिली। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और महापौर जीवर्धन चौहान ने छठ घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की और व्रतियों को शुभकामनाएं दीं।

छठ के इस पावन अवसर पर पूरा छत्तीसगढ़ आस्था और श्रद्धा में डूबा नजर आ रहा है। घाटों पर गूंजते छठ गीतों और दीपों की रोशनी से माहौल दिव्य बन गया है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/priests-from-banaras-performed-maha-aarti-in-raipur-ban-on/article-36460

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.