बिलासपुर में प्रोफेशनल मीट: विकसित भारत के सपने और बढ़ती रक्षा ताकत पर रखे गए विचार

Bilaspur, CG

बिलासपुर में आयोजित प्रोफेशनल मीट में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भारत की तेजी से बढ़ती रक्षा क्षमताओं और विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर विचार रखे। उन्होंने बताया कि कैसे 2014 के मुकाबले आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है और 100 से अधिक देशों को हथियार निर्यात कर रहा है।

शिवप्रकाश ने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार 2014 में भारत के पास केवल 20 दिन की लड़ाई के संसाधन थे, जबकि आज ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल निर्माण जैसे प्रयासों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद विश्व के कई देशों ने भारतीय हथियारों में रुचि दिखाई है।

विकसित भारत: छात्रों से सुझाव, सचिवों को रोडमैप तैयार करने के निर्देश

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। शिवप्रकाश ने बताया कि देश की यूनिवर्सिटीज़ के 10 लाख से अधिक छात्रों से राय ली गई है। साथ ही केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को लक्ष्य आधारित रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

महिलाओं की भूमिका: राष्ट्रपति की सुरक्षा से लेकर लड़ाकू विमान तक

शिवप्रकाश ने बताया कि भारत में महिलाओं की भूमिका भी अब नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में 'यशस्वी' नाम की महिला एडीसी तैनात हैं। वहीं अब महिलाएं फाइटर जेट उड़ा रही हैं, गणतंत्र दिवस की परेड में भाग ले रही हैं और 33% आरक्षण के तहत जल्द ही लोकसभा और विधानसभा में और अधिक भागीदारी देंगी।

भ्रष्टाचार पर हमला, विकास को जोड़ा गरीबों से

इस मीट में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के पहले देश में भ्रष्टाचार जमीन से आसमान तक फैला हुआ था, लेकिन मोदी सरकार ने विकास की नीति को गरीबों से जोड़ा। आज 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं।

‘गरीबों को अब भरोसा है कि मोदी उनके अपने हैं’: डिप्टी सीएम अरुण साव

राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि देश का हर गरीब आज महसूस करता है कि उसकी चिंता सिर्फ मोदी सरकार को है। पिछले 11 वर्षों में देश की दशा और दिशा दोनों बदली है। अब भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती से देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ वर्ग की भागीदारी

इस मीटिंग में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और उद्योग जगत से जुड़े प्रोफेशनल्स की भागीदारी रही। मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में प्रोफेशनल मीट: विकसित भारत के सपने और बढ़ती रक्षा ताकत पर रखे गए विचार

Bilaspur, CG

शिवप्रकाश ने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार 2014 में भारत के पास केवल 20 दिन की लड़ाई के संसाधन थे, जबकि आज ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल निर्माण जैसे प्रयासों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद विश्व के कई देशों ने भारतीय हथियारों में रुचि दिखाई है।

विकसित भारत: छात्रों से सुझाव, सचिवों को रोडमैप तैयार करने के निर्देश

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। शिवप्रकाश ने बताया कि देश की यूनिवर्सिटीज़ के 10 लाख से अधिक छात्रों से राय ली गई है। साथ ही केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को लक्ष्य आधारित रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

महिलाओं की भूमिका: राष्ट्रपति की सुरक्षा से लेकर लड़ाकू विमान तक

शिवप्रकाश ने बताया कि भारत में महिलाओं की भूमिका भी अब नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में 'यशस्वी' नाम की महिला एडीसी तैनात हैं। वहीं अब महिलाएं फाइटर जेट उड़ा रही हैं, गणतंत्र दिवस की परेड में भाग ले रही हैं और 33% आरक्षण के तहत जल्द ही लोकसभा और विधानसभा में और अधिक भागीदारी देंगी।

भ्रष्टाचार पर हमला, विकास को जोड़ा गरीबों से

इस मीट में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के पहले देश में भ्रष्टाचार जमीन से आसमान तक फैला हुआ था, लेकिन मोदी सरकार ने विकास की नीति को गरीबों से जोड़ा। आज 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं।

‘गरीबों को अब भरोसा है कि मोदी उनके अपने हैं’: डिप्टी सीएम अरुण साव

राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि देश का हर गरीब आज महसूस करता है कि उसकी चिंता सिर्फ मोदी सरकार को है। पिछले 11 वर्षों में देश की दशा और दिशा दोनों बदली है। अब भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती से देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ वर्ग की भागीदारी

इस मीटिंग में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और उद्योग जगत से जुड़े प्रोफेशनल्स की भागीदारी रही। मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/professional-meat-developed-in-bilaspur-and-thoughts-on-the-dreams/article-24707

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.