फुलों की खेती करके लाखों का मुनाफा... इतना पैसा तो 'बैंक ऑफ अमेरिका' की नौकरी में भी नहीं मिला

Special News

कई लोगों का सपना होता है कि उन्हें बड़े स्कूल में शिक्षा और देश के बड़े शहरों में या विदेश में नौकरी करने का मौका मिले. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका जैसे बड़े देश में नौकरी वो भी सालाना 24 लाख की तनख्वाह और खासी सुविधाएं मिलने के बाद भी बिलासपुर के इंजीनियर ने नौकरी छोड़कर फूलों की खेती को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया.

अक्सर युवा नौकरी की तलाश में दूसरे शहरों या दूसरे देश की ओर जाते हैं ताकि अच्छे उन्हें अच्छे पैकेज मिल सके, लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवा किसान अमेरिका की नौकरी छोड़कर फूल की खेती कर रहे हैं, जिसे लोग फायदे का सौदा नहीं मानते. इतना ही नहीं किसान 'बैंक ऑफ अमेरिका' की नौकरी से महीने में लाखों का कमाई करता था. हालांकि अब युवा इंजीनियर शुभम दीक्षित फूल की खेती कर तीन गुना मुनाफा कमा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बिलासपुर के युवा किसान ने फुल की खेती में लगाया गजब का दिमाग

बिलासपुर के पास तखतपुर क्षेत्र का ग्राम बिनौरी के रहने वाले शुभम दीक्षित इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वहीं शुभम को बैंक ऑफ अमेरिका में सालाना 24 लाख रुपये का पैकेज मिलता था, लेकिन युवा किसान ने अमेरिका की नौकरी छोड़कर खेती को अपना करियर बनाने का फैसला किया. जिसके बाद शुभम ने रजनीगंधा, जरबेरा, सेवंती और ग्लेडियस की खेती शुरू की. बता दें कि शुभम बैंक ऑफ अमेरिका में नौकरी करने से पहले मुंबई के जेपी मॉर्गन जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं.

शुभम ने 5 एकड़ की जमीन पर 70 हजार रजनीगंधा के पौधे लगाए, जो हर महीने 80 हजार स्टिक का उत्पादन करते हैं. इसके अलावा पॉलीहाउस में 26 हजार जरबेरा के पौधे उगाए हैं, जो हर दिन 500 स्टिक का उत्पादन करते हैं.

बाजार का किया गहन अध्ययन

हालांकि शुभम ने खेती शुरू करने से पहले बाजार का गहन अध्ययन किया और पाया कि देश के बड़े हिस्से में फूलों की आपूर्ति कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों पर निर्भर है. वहीं दूसरे शहरों पर निर्भर होने के चलते फूलों की गुणवत्ता पर भी इसके असर पड़ता है. इसके साथ ही फूलो की कीमत भी बढ़ जाती थी.

केले की पौधे से शुरू की खेती

शुभम दीक्षित ने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर फूलों की खेती शुरू की. दरअसल, शुभम साल 2020 में कोरोना  महामारी के दौरान अपने घर बिलासपुर लौटे और वर्क फ्रॉम होम के साथ उन्होंने खेती में गहन अध्ययन किया. उन्होंने शुरुआत में केले की खेती की, लेकिन पहली फसल में उन्हें काफी नुकसान हुआ. इसके बाद उन्होंने फूलों की खेती का विचार किया, जिसके बाद उन्होंने रजनीगंधा और जरबेरा जैसे फूलों की रोपाई की.

Latest and Breaking News on NDTV

फूलों से हर महीने 3.2 लाख की कमाई

अब शुभम ने 5 एकड़ जमीन पर 70,000 रजनीगंधा के पौधे लगाए. जिससे हर महीने 400 स्टिक निकलते हैं, जिन्हें 5-6 रुपये प्रति स्टिक के हिसाब से बेचा जा रहा है. इन पौधे से तीन साल तक फूल निकलते हैं. बता दें कि शुभम हर महीने 80,000 फूलों की स्टिक बेचकर लगभग 3.2 लाख रुपये कमा रहे हैं. लागत और अन्य खर्च निकालने के बाद उनकी सालाना मुनाफा 26.88 लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक है. हालांकि शुभम दीक्षित को इस खेती से मकसद केवल पैसे कमाना नहीं बल्कि खेतों में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से हो रहे प्रदूषण और उपजाऊ की कमी को रोकना है.

जरबेरा की खेती से 12 लाख की हो रही कमाई

जरबेरा की खेती के लिए शुभम दीक्षित ने 60 लाख रुपये खर्च कर एक पॉलीहाउस बनाया. इसमें उन्होंने 26 हजार जरबेरा के पौधे लगाए. यहां से रोजाना 500 स्टिक निकल रही हैं, जिनकी कीमत 5-10 रुपये प्रति स्टिक है. इस तरह सालाना जरबेरा की खेती से उन्हें 10-12 लाख रुपये की आय हो रही है.

फूल की खेती में इतने रुपये की आई लागत

बता दें कि शुभम को फूल की खेती में कुल 60 लाख रुपये की लागत आई. हालांकि इसके लिए सरकार ने दीक्षित को 50 फीसदी सब्सिडी दी. वहीं बाकीकी राशि बैंक लोन से जुटाई. वे अपनी सफलता का श्रेय आधुनिक तकनीक और बाजार की गहरी समझ को देते हैं.

शुभम अब तखतपुर रोड पर स्थित अपने परिवार की 14 एकड़ जमीन में से 5 एकड़ पर फूलों की खेती कर रहे हैं. उन्होंने एक एकड़ में पॉलीहाउस बनाकर 26,000 जरबेरा के पौधे लगाए हैं. इसके अलावा ढाई एकड़ में रजनीगंधा, एक एकड़ में ग्लेडियस और आधे एकड़ में सेवंती की खेती की है.
 
सलाना 26 लाख का मुनाफा 

शुभम दीक्षित ने बताया कि टिश्यू रोपण और पॉलीहाउस की मदद से उन्होंने उत्पादन को बढ़ावा दिया. ईएमआई और अन्य खर्चों को निकालने के बाद भी हर साल लगभग 26 लाख मुनाफा हो रहा है. युवा किसान ने बताया कि प्लास्टिक के फूल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि प्राकृतिक फूल पर्यावरण के अनुकूल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

उनके प्रयासों ने न केवल स्थानीय बाजार को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि किसानों को यह दिखाया है कि खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से उच्च आय अर्जित की जा सकती है. शुभम की कहानी आज खेती के क्षेत्र में एक नया मिसाल बन गई है.

पर्यावरण के प्रति जागरूकता

दरअसल, प्लास्टिक के फूल पर्यावरण के लिए हानिकारक साबित हो रहे हैं. उनकी मैन्युफैक्चरिंग और डिस्पोजल से पर्यावरण में प्लास्टिक का स्तर बढ़ रहा है. वहीं प्राकृतिक फूलों की खेती पर्यावरण के अनुकूल है. यह न केवल ताजी हवा और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखती है, बल्कि स्थानीय बाजारों को आत्मनिर्भर भी बनाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्थानीय किसानों के लिए प्रेरणा बने शुभम दीक्षित

शुभम की कहानी स्थानीय किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है. उन्होंने साबित किया है कि सही तकनीक, कड़ी मेहनत और बाजार की समझ के साथ खेती में भी उच्च आय अर्जित की जा सकती है. फूलों की खेती का यह मॉडल न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/profit-of-lakhs-by-cultivating-flowers-this-much-money-was/article-7184

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.