- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर में चलती थार में आग, प्रॉपर्टी डीलर ने कूदकर बचाई जान
बिलासपुर में चलती थार में आग, प्रॉपर्टी डीलर ने कूदकर बचाई जान
Bilaspur,C.G
बिलासपुर के अग्रसेन चौक पर एक चलती थार कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। थार में सवार प्रॉपर्टी डीलर अभय लहरे और उनके दोस्त ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
घंटेभर रुका ट्रैफिक
कार में आग लगने के कारण अग्रसेन चौक पर सड़क का यातायात लगभग एक घंटे तक ठप रहा। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
हादसा कैसे हुआ
अभय लहरे अपने दोस्त के साथ रेलवे क्षेत्र में दिवाली की मिठाई बांटने गए थे। लौटते समय थार के बोनट से धुआं निकलने लगा। मौके पर मौजूद दो बाइक सवार युवकों ने आग का संकेत दिया, जिससे अभय और उनके दोस्त तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही पलों में गाड़ी पूरी तरह जल गई।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में पता चला कि तकनीकी खराबी और शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग लगी। दिवाली की वजह से इलाके में भीड़ थी, जिससे अफरा-तफरी और बढ़ गई। पुलिस और दमकल की टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित बनाया और ट्रैफिक को पुनः सुचारू किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल करियारे ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए