कांकेर में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन तेज़, अतिशेष नीति में अनियमितताओं पर जताई नाराज़गी

Kanker, CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शिक्षक साझा मंच के बैनर तले 10 जून को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने रैली निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। रैली नया बस स्टैंड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील कार्यालय तक पहुंची, जहां शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का मुख्य आरोप था कि जिले में शिक्षकों की अतिशेष सूची और वरिष्ठता सूची में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं, जिससे 550 से अधिक शिक्षक अनावश्यक रूप से अतिशेष घोषित कर दिए गए हैं।

दिव्यांग व महिला शिक्षकों के साथ हो रहा अन्याय

शिक्षकों ने इस बात पर कड़ा विरोध जताया कि दिव्यांग शिक्षकों को भी अतिशेष सूची में शामिल कर दिया गया है, जबकि यह मानवाधिकारों और विभागीय नीति के विरुद्ध है। साथ ही महिला शिक्षकों को भी उनकी सहमति के बिना 150 से 200 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया है, जो उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रहा है।

गणना में अपनाए गए दोहरे मापदंड

साझा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विकासखंडों में विषय चक्रीकरण और पदस्थापना की गणना में भिन्न-भिन्न मापदंड अपनाए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया राज्य शासन के युक्तिकरण निर्देशों के बिंदु क्रमांक 6 का उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि नवनियुक्त शिक्षकों को गणना में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

2008 सेटअप लागू करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग के साथ-साथ 2008 के सेटअप को पुनः लागू करने की मांग रखी। शिक्षकों ने यह भी मांग की कि जिन शिक्षकों को कार्यभार सौंपा गया है, उन्हें पूर्ववत स्थान पर ही कार्य करने दिया जाए।

कलेक्टर की अनुपस्थिति में मिला आश्वासन

रैली के दौरान कलेक्टर की अनुपस्थिति के चलते ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। शिक्षकों को आश्वासन दिया गया कि संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक कर उनकी मांगों पर जल्द विचार किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कांकेर में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन तेज़, अतिशेष नीति में अनियमितताओं पर जताई नाराज़गी

Kanker, CG

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का मुख्य आरोप था कि जिले में शिक्षकों की अतिशेष सूची और वरिष्ठता सूची में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं, जिससे 550 से अधिक शिक्षक अनावश्यक रूप से अतिशेष घोषित कर दिए गए हैं।

दिव्यांग व महिला शिक्षकों के साथ हो रहा अन्याय

शिक्षकों ने इस बात पर कड़ा विरोध जताया कि दिव्यांग शिक्षकों को भी अतिशेष सूची में शामिल कर दिया गया है, जबकि यह मानवाधिकारों और विभागीय नीति के विरुद्ध है। साथ ही महिला शिक्षकों को भी उनकी सहमति के बिना 150 से 200 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया है, जो उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रहा है।

गणना में अपनाए गए दोहरे मापदंड

साझा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विकासखंडों में विषय चक्रीकरण और पदस्थापना की गणना में भिन्न-भिन्न मापदंड अपनाए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया राज्य शासन के युक्तिकरण निर्देशों के बिंदु क्रमांक 6 का उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि नवनियुक्त शिक्षकों को गणना में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

2008 सेटअप लागू करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग के साथ-साथ 2008 के सेटअप को पुनः लागू करने की मांग रखी। शिक्षकों ने यह भी मांग की कि जिन शिक्षकों को कार्यभार सौंपा गया है, उन्हें पूर्ववत स्थान पर ही कार्य करने दिया जाए।

कलेक्टर की अनुपस्थिति में मिला आश्वासन

रैली के दौरान कलेक्टर की अनुपस्थिति के चलते ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। शिक्षकों को आश्वासन दिया गया कि संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक कर उनकी मांगों पर जल्द विचार किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/protest-of-teachers-in-kanker-expressed-resentment-over-irregularities-in/article-23969

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.