- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- साइको युवक ने प्रेमिका की हत्या कर जलाया शव: महिलाओं के कपड़े पहनता था
साइको युवक ने प्रेमिका की हत्या कर जलाया शव: महिलाओं के कपड़े पहनता था
Baloda Bazar, CG
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है। यहां एक मानसिक रूप से असामान्य युवक ने अपनी प्रेमिका को पहले मौत के घाट उतारा और फिर शव को आग के हवाले कर दिया।
आरोपी को लड़कियों के कपड़े पहनने का शौक था और वह सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर सक्रिय रहता था।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चरोटी की है। आरोपी की पहचान सालिक राम पैकरा (25 वर्ष) और मृतका की पहचान तेजस्विनी पटेल (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बीते पांच महीनों से रिलेशनशिप में थे और बलौदाबाजार में साथ में मजदूरी का काम करते थे।
ब्रेकअप से नाराज होकर रची हत्या की साजिश
पुलिस जांच में पता चला कि सालिक राम को महिलाओं की तरह तैयार होना पसंद था। वह घर पर लड़कियों के कपड़े पहनकर फोटोज़ खींचता और 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर उन्हें अपलोड करता था। इसके अलावा वह अक्सर “मर्डर-2” फिल्म देखा करता था।
जब तेजस्विनी को उसकी इस असामान्य प्रवृत्ति और फर्जी प्रोफाइल्स के बारे में पता चला, तो उसने उससे दूरी बना ली। इसी बात से नाराज होकर सालिक ने बदला लेने की ठान ली।
गुड़ी चौक पर बुलाकर की वारदात
24 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे, आरोपी ने तेजस्विनी को गुड़ी चौक पर बुलाया और रिश्ता दोबारा शुरू करने का दबाव बनाया। युवती ने जब इनकार किया, तो सालिक ने पहले चाकू और लकड़ी से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को पास के पैरावट (घास के ढेर) में ले जाकर आग लगा दी।
अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने पैरावट में जली हुई लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।
कॉल रिकॉर्ड से पकड़ा गया आरोपी
शव की जांच में धारदार हथियार से वार करने के निशान पाए गए। कॉल रिकॉर्ड और चैट हिस्ट्री की जांच में पुलिस को सालिक राम पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध कबूल कर लिया।
हत्या के बाद आरोपी अपने मामा के घर छिपा था और पुणे भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।
फर्जी प्रोफाइल्स और महिलाओं के कपड़े बरामद
पुलिस ने आरोपी के घर से महिलाओं के कपड़े, नकली प्रोफाइल से जुड़ी तस्वीरें और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि वह फर्जी अकाउंट से महिलाओं से चैट करता था और खुद को लड़की बनाकर दिखाता था।
आरोपी साइकोपैथ प्रवृत्ति का
एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी सालिक राम पैकरा मानसिक रूप से अस्थिर और साइकोपैथ प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और आगे की जांच जारी है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए