- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग में PWD-SDO के बेटे ने की आत्महत्या: एग्रीकल्चर छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान, कारण अब भी
दुर्ग में PWD-SDO के बेटे ने की आत्महत्या: एग्रीकल्चर छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान, कारण अब भी अज्ञात
Durg, cg
भिलाई शहर के साईं नगर इलाके में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय इंद्रप्रीत सिंह सैनी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक इंद्रप्रीत, लोक निर्माण विभाग (PWD) में पदस्थ SDO जनरल सिंह सैनी का बड़ा बेटा था और दुर्ग में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था। यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
घटना 23 जुलाई की सुबह उस समय सामने आई जब इंद्रप्रीत का शव उसके कमरे में चुनरी के फंदे से लटकता हुआ मिला। उस समय वह घर पर अकेला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
सूचना मिलते ही मृतक के माता-पिता और छोटा भाई जगदलपुर से भिलाई पहुंचे। बेटे की मौत से माता-पिता पूरी तरह टूट गए हैं। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बार-बार बेहोशी आ रही है।
परिजनों के अनुसार इंद्रप्रीत एक शांत और समझदार युवक था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही उसने कभी किसी मानसिक तनाव या परेशानी की बात साझा की थी। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इंद्रप्रीत का मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए