राहुल गांधी ने आदिवासी नेताओं संग की अहम बैठक, छत्तीसगढ़ से दीपक बैज समेत कई नेता रहे शामिल

Raipur, CG

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के आदिवासी नेताओं और विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक में आदिवासी समुदाय से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, अनिला भेड़िया समेत कई वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए।

आदिवासी अधिकारों पर बनी साझा रणनीति

बैठक में आदिवासी समुदाय के हितों से जुड़े जमीन, जल, जंगल, शिक्षा और रोजगार जैसे प्रमुख मुद्दों पर विचार किया गया। राहुल गांधी ने नेताओं से जमीनी हालात पर फीडबैक लिया और आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समुदाय के हक और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नेताओं ने सुझाव दिया कि संगठनात्मक ढांचे में आदिवासी नेतृत्व को और मजबूती दी जाए।

विक्रांत भूरिया भी रहे मौजूद

बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति आदिवासी समुदाय को निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाना है, न कि केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व देना।

छत्तीसगढ़ से बड़ी भागीदारी

छत्तीसगढ़ से आए नेताओं ने राहुल गांधी को राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में हो रही जमीनों की हानि, शिक्षा की गिरती स्थिति, और पर्यावरणीय संकट जैसे मुद्दों की जानकारी दी। पूर्व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक विद्यावती सिदार, अंबिका मरकाम, और अन्य विधायकों ने स्थानीय समस्याओं पर फोकस करने की मांग की।

राजनीतिक रणनीति का भी हुआ मंथन

बैठक में आगामी चुनावों को देखते हुए आदिवासी बहुल इलाकों में कांग्रेस की रणनीति पर भी चर्चा की गई। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज के साथ पार्टी का रिश्ता सिर्फ चुनावी लाभ के लिए नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और संवैधानिक जिम्मेदारी के तहत है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी ने आदिवासी नेताओं संग की अहम बैठक, छत्तीसगढ़ से दीपक बैज समेत कई नेता रहे शामिल

Raipur, CG

इस बैठक में आदिवासी समुदाय से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, अनिला भेड़िया समेत कई वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए।

आदिवासी अधिकारों पर बनी साझा रणनीति

बैठक में आदिवासी समुदाय के हितों से जुड़े जमीन, जल, जंगल, शिक्षा और रोजगार जैसे प्रमुख मुद्दों पर विचार किया गया। राहुल गांधी ने नेताओं से जमीनी हालात पर फीडबैक लिया और आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समुदाय के हक और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नेताओं ने सुझाव दिया कि संगठनात्मक ढांचे में आदिवासी नेतृत्व को और मजबूती दी जाए।

विक्रांत भूरिया भी रहे मौजूद

बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति आदिवासी समुदाय को निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाना है, न कि केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व देना।

छत्तीसगढ़ से बड़ी भागीदारी

छत्तीसगढ़ से आए नेताओं ने राहुल गांधी को राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में हो रही जमीनों की हानि, शिक्षा की गिरती स्थिति, और पर्यावरणीय संकट जैसे मुद्दों की जानकारी दी। पूर्व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक विद्यावती सिदार, अंबिका मरकाम, और अन्य विधायकों ने स्थानीय समस्याओं पर फोकस करने की मांग की।

राजनीतिक रणनीति का भी हुआ मंथन

बैठक में आगामी चुनावों को देखते हुए आदिवासी बहुल इलाकों में कांग्रेस की रणनीति पर भी चर्चा की गई। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज के साथ पार्टी का रिश्ता सिर्फ चुनावी लाभ के लिए नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और संवैधानिक जिम्मेदारी के तहत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rahul-gandhi-included-many-leaders-including-deepak-badge-from-chhattisgarh/article-27642

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.