- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- तीजा पर महिलाओं के लिए रेल सुविधा : रायपुर से अनूपपुर और ताड़ोकी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
तीजा पर महिलाओं के लिए रेल सुविधा : रायपुर से अनूपपुर और ताड़ोकी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
RAIPUR, CG
तीजा पर्व के मौके पर मायके जाने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतज़ाम किया है। महिलाओं की भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर से दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें रायपुर–अनूपपुर–रायपुर और रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर रूट पर संचालित होंगी। इस कदम से यात्रियों को भारी राहत मिलेगी।
कब चलेंगी ट्रेनें?
-
गाड़ी संख्या 06803/06804 (रायपुर–अनूपपुर–रायपुर):
चलने की तारीख – 24 और 28 अगस्त 2025 -
गाड़ी संख्या 06805/06806 (रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर):
चलने की तारीख – 25 और 29 अगस्त 2025
रायपुर–अनूपपुर–रायपुर स्पेशल (06803/06804)
-
रायपुर से रवाना (06803):
सुबह 4:50 बजे प्रस्थान, सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड, जैतहरी होते हुए, सुबह 10:15 बजे अनूपपुर पहुँचेगी। -
अनूपपुर से वापसी (06804):
दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान, शाम 7:15 बजे रायपुर पहुँचेगी।
रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर स्पेशल (06805/06806)
-
रायपुर से रवाना (06805):
सुबह 6:00 बजे प्रस्थान, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए, सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुँचेगी। -
ताड़ोकी से वापसी (06806):
दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान, शाम 4:25 बजे रायपुर पहुँचेगी।
रेलवे का मानना है कि इन स्पेशल ट्रेनों से तीजा पर्व पर घर जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें यात्रा में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए