छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति की नई रफ्तार: 47 हजार करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर, 2030 तक दोगुना होगा नेटवर्क

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क को विस्तार देने का अभियान अब निर्णायक मोड़ पर है। राज्य में करीब 47,000 करोड़ रुपए की लागत से कई रेल विकास परियोजनाएं तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। लक्ष्य है कि 2030 तक छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क दोगुना होकर 2200 रूट किलोमीटर तक पहुंच जाए।

साल 1853 से लेकर 2014 तक जहां राज्य में कुल 1100 किमी रेल लाइन ही बिछाई गई थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते दशक में इस क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। 2025-26 के बजट में ही केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 6925 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है।

नए ट्रेनों से नई दिशा

छत्तीसगढ़ को दो नई वंदे भारत ट्रेनों - रायपुर-विशाखापटनम और रायपुर-नागपुर - की सौगात मिल चुकी है। वहीं मेट्रो ट्रेन की दिशा में भी सर्वे कार्य अंतिम चरण में है, जो राजधानी में यातायात की तस्वीर बदल सकता है।

स्टेशन होंगे वर्ल्ड क्लास

राज्य के 32 रेलवे स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाए जा रहे हैं। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे बड़े स्टेशनों के लिए 400 करोड़ से ज्यादा की लागत तय की गई है। हाल ही में अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है।

प्रमुख निर्माणाधीन रेल प्रोजेक्ट्स

  • राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन (48 किमी राज्य में) – ₹3544.25 करोड़

  • बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन (153 किमी) – ₹2135.34 करोड़

  • खरसिया-धरमजयगढ़ नई लाइन – ₹3438.39 करोड़

  • गौरेला-पेंड्रा रोड-गेवरा रोड – ₹4970.11 करोड़

  • बोरिडांड-अंबिकापुर दोहरीकरण – ₹776 करोड़

  • चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट लाइन – ₹622.34 करोड़

बस्तर क्षेत्र को रेल से जोड़ने की बड़ी पहल

रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। ₹3513 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना बस्तर के पर्यटन, व्यापार और सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। केके लाइन (कोत्तवलसा-किंरदुल) का दोहरीकरण कार्य भी 170 किमी में तेजी से हो रहा है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में नई रेल कनेक्टिविटी

तेलंगाना के कोठागुडेम से छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर को जोड़ने वाली 160 किमी लंबी रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है। इससे इन पिछड़े जिलों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

भविष्य की परियोजनाएं: सर्वे अंतिम चरण में

राज्य में निम्नलिखित बड़ी परियोजनाओं के डीपीआर और सर्वे कार्य लगभग पूरा हो चुका है:

  • अंबिकापुर-बरवाडीह (200 किमी) – ₹9718 करोड़

  • खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा (278 किमी) – ₹7854 करोड़

  • सरदेगा-भालूमाड़ा (37 किमी) – ₹1282 करोड़

  • धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा (301 किमी) – ₹16,834 करोड़

कटघोरा-डोंगरगढ़ रेललाइन को 300 करोड़ की मंजूरी

छत्तीसगढ़ सरकार ने खनिज परिवहन में सहूलियत के लिए कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है। इस रेल मार्ग से झारसुगुड़ा-नागपुर मार्ग का माल-लोड संतुलित होगा और औद्योगिक क्षेत्रों में नया जीवन संचार होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति की नई रफ्तार: 47 हजार करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर, 2030 तक दोगुना होगा नेटवर्क

Raipur, CG

साल 1853 से लेकर 2014 तक जहां राज्य में कुल 1100 किमी रेल लाइन ही बिछाई गई थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते दशक में इस क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। 2025-26 के बजट में ही केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 6925 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है।

नए ट्रेनों से नई दिशा

छत्तीसगढ़ को दो नई वंदे भारत ट्रेनों - रायपुर-विशाखापटनम और रायपुर-नागपुर - की सौगात मिल चुकी है। वहीं मेट्रो ट्रेन की दिशा में भी सर्वे कार्य अंतिम चरण में है, जो राजधानी में यातायात की तस्वीर बदल सकता है।

स्टेशन होंगे वर्ल्ड क्लास

राज्य के 32 रेलवे स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाए जा रहे हैं। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे बड़े स्टेशनों के लिए 400 करोड़ से ज्यादा की लागत तय की गई है। हाल ही में अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है।

प्रमुख निर्माणाधीन रेल प्रोजेक्ट्स

  • राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन (48 किमी राज्य में) – ₹3544.25 करोड़

  • बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन (153 किमी) – ₹2135.34 करोड़

  • खरसिया-धरमजयगढ़ नई लाइन – ₹3438.39 करोड़

  • गौरेला-पेंड्रा रोड-गेवरा रोड – ₹4970.11 करोड़

  • बोरिडांड-अंबिकापुर दोहरीकरण – ₹776 करोड़

  • चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट लाइन – ₹622.34 करोड़

बस्तर क्षेत्र को रेल से जोड़ने की बड़ी पहल

रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। ₹3513 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना बस्तर के पर्यटन, व्यापार और सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। केके लाइन (कोत्तवलसा-किंरदुल) का दोहरीकरण कार्य भी 170 किमी में तेजी से हो रहा है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में नई रेल कनेक्टिविटी

तेलंगाना के कोठागुडेम से छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर को जोड़ने वाली 160 किमी लंबी रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है। इससे इन पिछड़े जिलों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

भविष्य की परियोजनाएं: सर्वे अंतिम चरण में

राज्य में निम्नलिखित बड़ी परियोजनाओं के डीपीआर और सर्वे कार्य लगभग पूरा हो चुका है:

  • अंबिकापुर-बरवाडीह (200 किमी) – ₹9718 करोड़

  • खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा (278 किमी) – ₹7854 करोड़

  • सरदेगा-भालूमाड़ा (37 किमी) – ₹1282 करोड़

  • धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा (301 किमी) – ₹16,834 करोड़

कटघोरा-डोंगरगढ़ रेललाइन को 300 करोड़ की मंजूरी

छत्तीसगढ़ सरकार ने खनिज परिवहन में सहूलियत के लिए कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है। इस रेल मार्ग से झारसुगुड़ा-नागपुर मार्ग का माल-लोड संतुलित होगा और औद्योगिक क्षेत्रों में नया जीवन संचार होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rail-revolution-in-chhattisgarh-47-thousand-crore-projects-will-double/article-25758

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.