छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: बस्तर और बिलासपुर संभाग में झमाझम, रायपुर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार से प्रदेश के उत्तरी हिस्से (सरगुजा-बिलासपुर संभाग) और दक्षिणी हिस्से (बस्तर संभाग) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। यह स्थिति 23 से 27 सितंबर तक बनी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते समुद्र से नमी वाली हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। वहीं 25 सितंबर से एक नया सिस्टम बनने की संभावना है, जो 27 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश तटों से टकराएगा।

मानसून विदाई में अभी वक्त

प्रदेश में 1 जून से शुरू हुआ रेनी सीजन 30 सितंबर तक चलेगा। हालांकि, मानसून की विदाई में अभी वक्त है। सितंबर के बाकी बचे आठ दिनों की बरसात रेनी सीजन के कोटे में गिनी जाएगी, जबकि इसके बाद की वर्षा पोस्ट-मानसून मानी जाएगी। अब तक प्रदेश की औसत वर्षा सामान्य से कुछ कम है, लेकिन आने वाले दिनों की बारिश से यह आंकड़ा पूरा हो सकता है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है—

  • ऑरेंज अलर्ट: धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद (मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा)

  • यलो अलर्ट: कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर (हल्की वर्षा की संभावना)

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान पर घने बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: बस्तर और बिलासपुर संभाग में झमाझम, रायपुर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार से प्रदेश के उत्तरी हिस्से (सरगुजा-बिलासपुर संभाग) और दक्षिणी हिस्से (बस्तर संभाग) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। यह स्थिति 23 से 27 सितंबर तक बनी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते समुद्र से नमी वाली हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। वहीं 25 सितंबर से एक नया सिस्टम बनने की संभावना है, जो 27 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश तटों से टकराएगा।

मानसून विदाई में अभी वक्त

प्रदेश में 1 जून से शुरू हुआ रेनी सीजन 30 सितंबर तक चलेगा। हालांकि, मानसून की विदाई में अभी वक्त है। सितंबर के बाकी बचे आठ दिनों की बरसात रेनी सीजन के कोटे में गिनी जाएगी, जबकि इसके बाद की वर्षा पोस्ट-मानसून मानी जाएगी। अब तक प्रदेश की औसत वर्षा सामान्य से कुछ कम है, लेकिन आने वाले दिनों की बारिश से यह आंकड़ा पूरा हो सकता है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है—

  • ऑरेंज अलर्ट: धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद (मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा)

  • यलो अलर्ट: कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर (हल्की वर्षा की संभावना)

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान पर घने बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rain-alert-in-chhattisgarh-bastar-and-light-to-moderate-rainfall/article-33790

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.