रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो की तैयारी तेज: DPR के लिए ₹5 करोड़ मंजूर, SCR के रूप में विकसित होंगे रायपुर-भिलाई-दुर्ग

Raipur, CG

On

राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक पारित होने के बाद प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 2031 तक 50 लाख से अधिक आबादी को ध्यान में रखकर बनेगी योजना

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए इसके सर्वे और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के लिए ₹5 करोड़ की राशि मंजूर की है। यह परियोजना रायपुर, दुर्ग, भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर को मिलाकर विकसित किए जा रहे स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) का प्रमुख हिस्सा होगी।

विधानसभा में राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक–2025 के पारित होने के बाद SCR की अवधारणा को औपचारिक मंजूरी मिल गई है। सरकार इस पूरे क्षेत्र को राज्य के विकास का नया ग्रोथ इंजन मान रही है, जहां योजनाबद्ध शहरीकरण, आधुनिक परिवहन व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का समग्र विकास किया जाएगा।

क्या है योजना
प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के तहत रायपुर से दुर्ग तक तेज, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। DPR के माध्यम से मेट्रो रूट, स्टेशन, लागत, तकनीकी मॉडल और यात्री क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार की मेट्रो नीति के अनुरूप आगे की स्वीकृतियां ली जाएंगी।

क्यों जरूरी है SCR और मेट्रो
सरकारी आकलन के मुताबिक, 2031 तक राजधानी क्षेत्र की आबादी 50 लाख से अधिक हो सकती है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या, यातायात दबाव और शहरी फैलाव को देखते हुए SCR के रूप में एकीकृत विकास की जरूरत महसूस की जा रही थी। मेट्रो सेवा से न सिर्फ सड़क यातायात का बोझ कम होगा, बल्कि रायपुर-भिलाई-दुर्ग के बीच रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को बेहतर विकल्प मिलेगा।

सरकार का पक्ष
डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मेट्रो परियोजना अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन देशभर में मेट्रो नेटवर्क के तेजी से विस्तार को देखते हुए राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्राथमिकता दी जा रही है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर SCR की अवधारणा को लागू किया गया है।

पिछले विवाद का भी संदर्भ
गौरतलब है कि करीब एक साल पहले तत्कालीन रायपुर महापौर द्वारा रायपुर-दुर्ग-भिलाई में मेट्रो चलाने को लेकर विदेश में हुए MoU पर राजनीतिक विवाद भी सामने आया था। भाजपा नेताओं ने उस समय इसे सरकार की अनुमति के बिना किया गया करार बताते हुए सवाल उठाए थे। मौजूदा सरकार का कहना है कि अब यह परियोजना पूरी तरह सरकारी नीति और प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है।

कैसे काम करेगा प्राधिकरण
SCR विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। इसमें मंत्री, मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, कलेक्टर और निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। प्राधिकरण के पास अलग से राजधानी क्षेत्र विकास निधि, विशेष उपकर लगाने का अधिकार और वार्षिक बजट तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो की तैयारी तेज: DPR के लिए ₹5 करोड़ मंजूर, SCR के रूप में विकसित होंगे रायपुर-भिलाई-दुर्ग

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए इसके सर्वे और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के लिए ₹5 करोड़ की राशि मंजूर की है। यह परियोजना रायपुर, दुर्ग, भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर को मिलाकर विकसित किए जा रहे स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) का प्रमुख हिस्सा होगी।

विधानसभा में राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक–2025 के पारित होने के बाद SCR की अवधारणा को औपचारिक मंजूरी मिल गई है। सरकार इस पूरे क्षेत्र को राज्य के विकास का नया ग्रोथ इंजन मान रही है, जहां योजनाबद्ध शहरीकरण, आधुनिक परिवहन व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का समग्र विकास किया जाएगा।

क्या है योजना
प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के तहत रायपुर से दुर्ग तक तेज, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। DPR के माध्यम से मेट्रो रूट, स्टेशन, लागत, तकनीकी मॉडल और यात्री क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार की मेट्रो नीति के अनुरूप आगे की स्वीकृतियां ली जाएंगी।

क्यों जरूरी है SCR और मेट्रो
सरकारी आकलन के मुताबिक, 2031 तक राजधानी क्षेत्र की आबादी 50 लाख से अधिक हो सकती है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या, यातायात दबाव और शहरी फैलाव को देखते हुए SCR के रूप में एकीकृत विकास की जरूरत महसूस की जा रही थी। मेट्रो सेवा से न सिर्फ सड़क यातायात का बोझ कम होगा, बल्कि रायपुर-भिलाई-दुर्ग के बीच रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को बेहतर विकल्प मिलेगा।

सरकार का पक्ष
डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मेट्रो परियोजना अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन देशभर में मेट्रो नेटवर्क के तेजी से विस्तार को देखते हुए राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्राथमिकता दी जा रही है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर SCR की अवधारणा को लागू किया गया है।

पिछले विवाद का भी संदर्भ
गौरतलब है कि करीब एक साल पहले तत्कालीन रायपुर महापौर द्वारा रायपुर-दुर्ग-भिलाई में मेट्रो चलाने को लेकर विदेश में हुए MoU पर राजनीतिक विवाद भी सामने आया था। भाजपा नेताओं ने उस समय इसे सरकार की अनुमति के बिना किया गया करार बताते हुए सवाल उठाए थे। मौजूदा सरकार का कहना है कि अब यह परियोजना पूरी तरह सरकारी नीति और प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है।

कैसे काम करेगा प्राधिकरण
SCR विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। इसमें मंत्री, मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, कलेक्टर और निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। प्राधिकरण के पास अलग से राजधानी क्षेत्र विकास निधि, विशेष उपकर लगाने का अधिकार और वार्षिक बजट तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur-bhilai-durg-will-be-developed-as-%E2%82%B95-crore-sanctioned-for-dpr/article-40617

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.