- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- लूट की घटना का खुलासा, 8 दिन पहले आरोपियों ने की थी रेकी, 19 लाख के जेवर बरामद
लूट की घटना का खुलासा, 8 दिन पहले आरोपियों ने की थी रेकी, 19 लाख के जेवर बरामद
Raipur, CG
रायपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों भिलाई के रहने वाले हैं.
गुढ़ियारी थाना में पीड़िता टिकेश्वरी रजक सुखराम नगर गोगांव में अपने पुत्र के साथ किराए के मकान में रहती थी. पीड़िता रायपुर के आमापारा में बर्फ की दुकान चलाती है. 24 फरवरी की दोपहर अपने मकान के एक कमरे में सोई हुई थी. तभी लगभग ढाई बजे दो अज्ञात व्यक्ति पीड़िता के घर में घुसे. पीड़िता को गमछे से बांधने के साथ ही उसके मुंह को भी बांध दिया. पीड़िता को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने आलमारी की चाबी मांगी और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे. पीड़िता की रिपोर्ट पर गुढ़ियारी थाने में मामला दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.
रायपुर लूट में भिलाई के आरोपियों का हाथ: रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया "पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की. मुखबिर लगाकर आरोपियों की पतासाजी की गई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस टीम ने भिलाई और दुर्ग के रहने वाले सुनील चौहान उर्फ पप्पू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद सुनील चौहान उर्फ पप्पू ने अपने अन्य दो साथी विक्रम सिंह चौहान और तीरेंद्र चौहान के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की."

आरोपियों के पास से 19 लाख के जेवर बरामद: रायपुर पुलिस ने 28 फरवरी को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 210 ग्राम सोना और 1 किलोग्राम चांदी बरामद कर किया है. सोने और चांदी की कीमत 19 लाख रुपए बताई जा रही है. आरोपियों के कब्जे से 2 दुपहिया वाहन और 3 मोबाइल फोन के साथ ही घटना में उपयोग किए गए औजार भी जब्त किए गए है.

पकड़े गए तीनों आरोपियों में से एक आरोपी सुनील चौहान उर्फ अप्पू पीड़िता से पूर्व परिचित है. आरोपी को पीड़िता के घर में सोने और चांदी रखे होने की जानकारी पहले से थी. पकड़े गए आरोपी 8 दिन पहले रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिए थे. आरोपी विक्रम सिंह चौहान पहले भी थाना सुपेला में हत्या और अपहरण के प्रकरण में जेल जा चुका है. आरोपी तीरेंद्र चौहान भी थाना जामुल में मारपीट के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 309 (6) 331 (3) के तहत कार्रवाई की है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए