रायपुर: महज़ 200 रुपये के लिए बेटे ने कर दी मां की हत्या, पत्नी को भी हथौड़े से किया घायल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां मात्र 200 रुपये के लिए एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपी ने गुस्से में आकर न केवल मां को हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला, बल्कि बीच-बचाव करने आई पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात उरला थाना क्षेत्र की है और शहर में सनसनी फैल गई है।

पालतू कुत्ता खरीदने के लिए मांगे थे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप देवांगन (45) पेशे से ई-रिक्शा चालक है और रायपुर के उरला इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह उसने अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से 200 रुपये मांगे थे। आरोपी एक जर्मन शेफर्ड पिल्ला खरीदना चाहता था जिसकी कीमत 800 रुपये थी। वह पहले ही 600 रुपये इकट्ठा कर चुका था, लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

गुस्से में मां को उतारा मौत के घाट

पैसे न मिलने पर प्रदीप अपना आपा खो बैठा और घर में रखी हथौड़ी से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय घर में मौजूद उसकी पत्नी रामेश्वरी देवांगन ने जब शोर सुनकर बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर भी हथौड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बेटे की सूझबूझ से खुला मामला

मां और पत्नी पर हुए हमले के दौरान आरोपी का 15 वर्षीय बेटा मौके पर मौजूद था। उसने स्थिति को समझते हुए तुरंत पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। जब पड़ोसी घर पहुंचे, तो उन्होंने मृत मां और लहूलुहान पत्नी को देखा और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी प्रदीप देवांगन वारदात के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद कर ली गई है। पुलिस इस मामले में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।

मानसिक असंतुलन या नशे की लत?

पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार, आरोपी प्रदीप का व्यवहार पहले से ही अजीब था और वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर हिंसक हो उठता था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के वक्त वह मानसिक रूप से असंतुलित था या नशे की हालत में।

यह खबर न केवल एक दुखद पारिवारिक हादसे की कहानी है, बल्कि समाज में बढ़ते मानसिक तनाव और क्रोध की खतरनाक परिणति का उदाहरण भी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर: महज़ 200 रुपये के लिए बेटे ने कर दी मां की हत्या, पत्नी को भी हथौड़े से किया घायल

Raipur, CG

आरोपी ने गुस्से में आकर न केवल मां को हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला, बल्कि बीच-बचाव करने आई पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात उरला थाना क्षेत्र की है और शहर में सनसनी फैल गई है।

पालतू कुत्ता खरीदने के लिए मांगे थे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप देवांगन (45) पेशे से ई-रिक्शा चालक है और रायपुर के उरला इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह उसने अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से 200 रुपये मांगे थे। आरोपी एक जर्मन शेफर्ड पिल्ला खरीदना चाहता था जिसकी कीमत 800 रुपये थी। वह पहले ही 600 रुपये इकट्ठा कर चुका था, लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

गुस्से में मां को उतारा मौत के घाट

पैसे न मिलने पर प्रदीप अपना आपा खो बैठा और घर में रखी हथौड़ी से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय घर में मौजूद उसकी पत्नी रामेश्वरी देवांगन ने जब शोर सुनकर बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर भी हथौड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बेटे की सूझबूझ से खुला मामला

मां और पत्नी पर हुए हमले के दौरान आरोपी का 15 वर्षीय बेटा मौके पर मौजूद था। उसने स्थिति को समझते हुए तुरंत पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। जब पड़ोसी घर पहुंचे, तो उन्होंने मृत मां और लहूलुहान पत्नी को देखा और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी प्रदीप देवांगन वारदात के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद कर ली गई है। पुलिस इस मामले में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।

मानसिक असंतुलन या नशे की लत?

पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार, आरोपी प्रदीप का व्यवहार पहले से ही अजीब था और वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर हिंसक हो उठता था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के वक्त वह मानसिक रूप से असंतुलित था या नशे की हालत में।

यह खबर न केवल एक दुखद पारिवारिक हादसे की कहानी है, बल्कि समाज में बढ़ते मानसिक तनाव और क्रोध की खतरनाक परिणति का उदाहरण भी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur-was-killed-by-a-son-for-just-200-rupees/article-18002

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.