रायपुर: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 सितंबर से लागू होगा नियम

Raipur,C.G

रायपुर में अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि 1 सितंबर से राजधानी और जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर दोपहिया चालकों को तभी पेट्रोल दिया जाएगा जब वे हेलमेट पहने होंगे।

 प्रशासन को दी गई लिखित सूचना

एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगत ने बताया कि इस संबंध में डिप्टी सीएम अरुण साव और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को लिखित जानकारी दी गई है। पंप संचालकों की सहमति से यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा।

हंगामा करने पर होगी पुलिस कार्रवाई

एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल देने को लेकर हंगामा करता है तो जिला प्रशासन और पुलिस कार्रवाई करेगी।

सड़क हादसों में बढ़ोतरी से लिया गया निर्णय

पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के मुताबिक रायपुर में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में पीड़ित ने हेलमेट नहीं पहना था। इसीलिए लोगों को सुरक्षित करने और जागरूक करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

पूरे जिले में चलेगा अभियान

यह नियम सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा। एसोसिएशन ने अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय लोग हेलमेट जरूर पहनें ताकि अपनी और दूसरों की सुरक्षा कर सकें।

पहले भी हुआ था प्रयास, पर नाकाम

कुछ साल पहले भी रायपुर में ऐसा नियम लागू किया गया था, लेकिन सख्ती की कमी और लोगों की लापरवाही से यह सफल नहीं हो पाया। कई लोग उधार हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवा लेते थे और बाद में लौटा देते थे।

इस बार एसोसिएशन ने खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है और तय किया है कि नियम का उल्लंघन करने वालों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 सितंबर से लागू होगा नियम

Raipur,C.G

 प्रशासन को दी गई लिखित सूचना

एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगत ने बताया कि इस संबंध में डिप्टी सीएम अरुण साव और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को लिखित जानकारी दी गई है। पंप संचालकों की सहमति से यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा।

हंगामा करने पर होगी पुलिस कार्रवाई

एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल देने को लेकर हंगामा करता है तो जिला प्रशासन और पुलिस कार्रवाई करेगी।

सड़क हादसों में बढ़ोतरी से लिया गया निर्णय

पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के मुताबिक रायपुर में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में पीड़ित ने हेलमेट नहीं पहना था। इसीलिए लोगों को सुरक्षित करने और जागरूक करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

पूरे जिले में चलेगा अभियान

यह नियम सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा। एसोसिएशन ने अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय लोग हेलमेट जरूर पहनें ताकि अपनी और दूसरों की सुरक्षा कर सकें।

पहले भी हुआ था प्रयास, पर नाकाम

कुछ साल पहले भी रायपुर में ऐसा नियम लागू किया गया था, लेकिन सख्ती की कमी और लोगों की लापरवाही से यह सफल नहीं हो पाया। कई लोग उधार हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवा लेते थे और बाद में लौटा देते थे।

इस बार एसोसिएशन ने खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है और तय किया है कि नियम का उल्लंघन करने वालों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur-will-not-get-petrol-without-helmet-the-rules-will/article-31969

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.