रायपुर आज: सीएम साय विभिन्न आयोजनों में लेंगे भाग, भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, सामूहिक विवाह से लेकर चित्रकला प्रतियोगिता तक कई आयोजन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज विविध कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिनभर विभिन्न आयोजनों में शिरकत करेंगे, वहीं बीजेपी युवा मोर्चा पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा।

मुख्यमंत्री साय का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:30 बजे धर्म रक्षा महायज्ञ एवं सनातन संस्कृति कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ समारोह में भाग लेंगे। शाम 4:30 बजे वे पत्रिका समाचार पत्र के 'की-नोट' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, और रात 8:30 बजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर 9 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में रायपुर के माना नगर पंचायत क्षेत्र में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदर्शन में विधायक मोतीलाल साहू और जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

CCCI पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के 69 नवनिर्वाचित पदाधिकारी आज शहीद स्मारक भवन में शपथ लेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, रमेश बैस और अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश भरड़िया पदभार ग्रहण करेंगे।

कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव कल

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी द्वारा जारी आंकड़ों में एक साल में 1,100 से अधिक हत्याएं, 3,000 से ज्यादा अपहरण और 3,100 बलात्कार के मामले दर्ज होना बताया गया है।

अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत

राज्य में 24 अप्रैल से अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत होगी। पहले चरण में 1,460 ग्राम पंचायतों में ये केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।

भाजपा का जनजागरण अभियान

वक्फ कानून में प्रस्तावित संशोधन को लेकर भाजपा 25 अप्रैल से जनजागरण अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के माध्यम से मुस्लिम समाज को कानून से संबंधित जानकारी और लाभ बताए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में यह ज़िम्मेदारी भरत लाल वर्मा को दी गई है।

अन्य प्रमुख आयोजन

  • सामूहिक विवाह: बिरगांव में 9 गरीब एवं अनाथ कन्याओं का विवाह सम्पन्न होगा।

  • ब्लड डोनेशन कैंप: एम्स रायपुर में हेल्पिंग हैंड्स क्लब द्वारा मेगा रक्तदान शिविर आयोजित।

  • चित्रकला व नाट्य कार्यशाला: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर बूढ़ेश्वर मंदिर परिसर में कार्यक्रम।

  • ईस्टर पर्व समारोह: सेंट पॉल्स कैथेड्रल में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर विशेष प्रार्थनाएं और मेला।

  • फायनेंशियल वर्कशॉप: होटल सयाजी में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यशाला, बिजेंद्र शर्मा करेंगे संचालन।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर आज: सीएम साय विभिन्न आयोजनों में लेंगे भाग, भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, सामूहिक विवाह से लेकर चित्रकला प्रतियोगिता तक कई आयोजन

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:30 बजे धर्म रक्षा महायज्ञ एवं सनातन संस्कृति कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ समारोह में भाग लेंगे। शाम 4:30 बजे वे पत्रिका समाचार पत्र के 'की-नोट' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, और रात 8:30 बजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर 9 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में रायपुर के माना नगर पंचायत क्षेत्र में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदर्शन में विधायक मोतीलाल साहू और जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

CCCI पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के 69 नवनिर्वाचित पदाधिकारी आज शहीद स्मारक भवन में शपथ लेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, रमेश बैस और अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश भरड़िया पदभार ग्रहण करेंगे।

कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव कल

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी द्वारा जारी आंकड़ों में एक साल में 1,100 से अधिक हत्याएं, 3,000 से ज्यादा अपहरण और 3,100 बलात्कार के मामले दर्ज होना बताया गया है।

अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत

राज्य में 24 अप्रैल से अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत होगी। पहले चरण में 1,460 ग्राम पंचायतों में ये केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।

भाजपा का जनजागरण अभियान

वक्फ कानून में प्रस्तावित संशोधन को लेकर भाजपा 25 अप्रैल से जनजागरण अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के माध्यम से मुस्लिम समाज को कानून से संबंधित जानकारी और लाभ बताए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में यह ज़िम्मेदारी भरत लाल वर्मा को दी गई है।

अन्य प्रमुख आयोजन

  • सामूहिक विवाह: बिरगांव में 9 गरीब एवं अनाथ कन्याओं का विवाह सम्पन्न होगा।

  • ब्लड डोनेशन कैंप: एम्स रायपुर में हेल्पिंग हैंड्स क्लब द्वारा मेगा रक्तदान शिविर आयोजित।

  • चित्रकला व नाट्य कार्यशाला: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर बूढ़ेश्वर मंदिर परिसर में कार्यक्रम।

  • ईस्टर पर्व समारोह: सेंट पॉल्स कैथेड्रल में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर विशेष प्रार्थनाएं और मेला।

  • फायनेंशियल वर्कशॉप: होटल सयाजी में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यशाला, बिजेंद्र शर्मा करेंगे संचालन।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur-will-participate-in-various-events-from-cm-sai-today/article-18127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.