- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर
- बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत, CM साय बोले- पश्चिम बंगाल की जनता भी चाहती है जंगलराज से छुटकारा
बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत, CM साय बोले- पश्चिम बंगाल की जनता भी चाहती है जंगलराज से छुटकारा
Raipur, CG
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया; धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस पर भी किया पलटवार।
बस्तर दौरे के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में NDA की बड़ी जीत ने जनता के विश्वास को प्रमाणित किया है। सीएम साय ने बताया कि पहले बिहार को कुशासन और जंगलराज के लिए जाना जाता था, लेकिन अब एनडीए सरकार में सुशासन और विकास की दिशा में काम हो रहा है।
सीएम साय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि वहां भी जनता जंगलराज से छुटकारा चाहती है। उनका कहना था कि बिहार का उदाहरण यह दर्शाता है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता देती है।
धान खरीदी पर कांग्रेस पर पलटवार
धान खरीदी को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और हार से बौखलाया हुआ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कोई ठोस योजना नहीं थी, इसलिए विपक्ष लगातार आलोचना कर रहा है। इसके साथ ही सीएम साय ने प्रदेश में धान खरीदी की भव्य शुरुआत की घोषणा की।
जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम की भागीदारी
सीएम साय ने जानकारी दी कि आज 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। जगदलपुर के कार्यक्रम में सीएम विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया और कहा कि इसी शुभ दिन पर धान खरीदी की भी शुरुआत हो रही है।
बस्तर दौरे के दौरान सीएम स्थानीय अधिकारियों और किसानों से संवाद करेंगे और धान खरीदी के सुचारू संचालन का निरीक्षण करेंगे।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
