- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तापमान में गिरावट के संकेत
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तापमान में गिरावट के संकेत
Raipur, CG
By दैनिक जागरण
On
भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में देर शाम बादल छाने और तेज हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद राहत मिलने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है। 4 और 5 मई को मौसम की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़, झारखंड और आगे पूर्वाेत्तर तक फैली हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2026 By दैनिक जागरण
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तापमान में गिरावट के संकेत
Raipur, CG
भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में देर शाम बादल छाने और तेज हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद राहत मिलने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है। 4 और 5 मई को मौसम की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़, झारखंड और आगे पूर्वाेत्तर तक फैली हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur/weather-will-change-in-chhattisgarh-signs-of-rain-and-drop/article-52562
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.