- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर
- CG : आज सदन में गरमाएगा शीतकालीन सत्र, CM साय रहेंगे मौजूद; रायपुर में गुरु घासीदास की भव्य शोभायात्...
CG : आज सदन में गरमाएगा शीतकालीन सत्र, CM साय रहेंगे मौजूद; रायपुर में गुरु घासीदास की भव्य शोभायात्रा, जानिए दिनभर की बड़ी खबरें
Raipur, CG
विधानसभा में आज अहम दिन, बजट से लेकर विधेयकों तक नजर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है और सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। अलग-अलग जिलों से जुड़ी याचिकाएं आज पेश होंगी, जिनमें सड़क निर्माण, स्कूल-कॉलेज भवन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सवाल प्रमुख रहेंगे।
सदन में विधायकों अजय चंद्राकर, चरणदास महंत, धरमजीत सिंह और अंबिका मरकाम के ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
इसके अलावा सरकार तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश कर सकती है, जिनमें दुकान एवं स्थापना अधिनियम, निजी विश्वविद्यालय कानून और जन विश्वास से जुड़ा संशोधन विधेयक शामिल है।
वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए सरकार आज पहला अनुपूरक बजट भी सदन के पटल पर रखेगी, जिस पर अनुदान मांगों के साथ विस्तार से चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पूरे दिन सदन में
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को विधानसभा सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे।
वे सुबह करीब 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11 बजे सदन पहुंचेंगे और शाम 5:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहेंगे। इसके बाद वे सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे।
दिल्ली से रायपुर लौटेंगे PCC चीफ दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मंगलवार को नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। दिल्ली में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे नियमित विमान से शाम 5:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वे सीधे देवेंद्र नगर स्थित अपने शासकीय निवास जाएंगे।
आज निकलेगी बाबा गुरु घासीदास की ऐतिहासिक शोभायात्रा
रायपुर।
बाबा गुरु घासीदास की 269वीं जयंती के अवसर पर आज राजधानी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में दोपहर 3 बजे आमापारा प्लाजा से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।
सफेद ध्वज के साथ ‘सात संतों’ के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में गुरु घासीदास के विचारों को दर्शाती झांकियां, पंथी नृत्य, ढोल-नगाड़े, डीजे और अखाड़ा दलों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।
अकादमी के पदाधिकारियों के अनुसार यह शोभायात्रा का 31वां वर्ष है, जिसमें सतनामी समाज के हजारों श्रद्धालु पारंपरिक श्वेत परिधान में शामिल होंगे।
यात्रा आमापारा प्लाजा से शुरू होकर आजाद चौक, बूढ़ापारा, मोती बाग होते हुए गुरु घासीदास चौक (नगर घड़ी) पर संपन्न होगी, जहां संतों का आशीर्वचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बिलासपुर: सुजुकी मोटर्स का प्लेसमेंट कैंप आज
बिलासपुर।
आईटीआई पास युवाओं के लिए आज रोजगार का अवसर है। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी में सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।
योग्यता के अनुसार चयनित युवाओं को—
-
FTC पद पर ₹25,300
-
अप्रेंटिसशिप में ₹19,500 मासिक वेतन
सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
18 से 26 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थी आज सुबह 9 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आईटीआई कोनी में उपस्थित हो सकते हैं।
कोंडागांव में आज पेंटिंग प्रतियोगिता
रायपुर।
राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कोंडागांव स्थित धनकुल एथनिक रिसॉर्ट में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में—
🥇 प्रथम पुरस्कार: ₹3,000
🥈 द्वितीय: ₹2,000
🥉 तृतीय: ₹1,000
के साथ सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
रायपुर: आज के प्रमुख आयोजन
🔹 कृत्रिम पैर वितरण शिविर
स्थान: मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी
समय: सुबह 9 बजे से
🔹 भागवत कथा आयोजन
स्थान: खाटू श्याम मंदिर, समता कॉलोनी
समय: दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक
🔹 सूर्योपासना महापर्व
स्थान: बोरियाकला
समय: सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए