- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- राजिम कुंभ कल्प का हुआ समापन, सीएम साय ने की राजीव लोचन की पूजा
राजिम कुंभ कल्प का हुआ समापन, सीएम साय ने की राजीव लोचन की पूजा
Gariyaband, CG
राजिम कुंभ कल्प का समापन हो गया है. सीएम साय समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने प्रदेश वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में जारी राजिम कुंभ कल्प के समापन में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए. उन्होंने श्री राजीव लोचन की पूजा की और प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. इसके साथ ही राजिम कुंभ कल्प का समापन हो गया. 12 फरवरी से राजिम कुंभ कल्प मेले का शुभारंभ हुआ था. इस दौरान करीब 15 दिनों तक श्रद्धालुओं ने राजिम संगम में आस्था की डुबकी लगाई. कुंभ के समापन के मौके पर सीएम विष्णुदेव साय के साथ मंत्रिपरिषद के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे.
कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया: कुंभ के समापन के मौके पर सीएम ने श्री राजीव लोचन मंदिर में पूजा अर्चना की. सीएम ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की. इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है.

सीएम महानदी मैया की महाआरती में हुए शामिल: इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय महानदी मैया की आरती में शामिल हुए. महानदी के तट पर यह आरती पूरे विधि विधान से की गई. इसमें वैदिक मंत्रोच्चार और शंख की ध्वनि के साथ आरती को गाया गया. सीएम साय ने महानदी मैया से प्रदेश की खुशहाली की कामना की.
राजिम कुंभ पर सीएम साय: राजिम कुंभ के समापन पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक समागम नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं, विरासत और भक्ति का एक स्मारकीय उत्सव है. माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक, हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने और श्रद्धेय संतों से आशीर्वाद लेने के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे. यह उत्सव हमारे राज्य की आत्मा का प्रतीक है, जो एकता, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देता है.
सीएम साय ने ये भी कहा कि राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत सबसे पहले 2005 में हुई थी, जिसे लोगों का अपार समर्थन और संतों का आशीर्वाद मिला था. हालांकि, हाल के वर्षों में व्यवधानों ने इसके पारंपरिक स्वरूप को प्रभावित किया है. सीएम ने कहा साल 2023 में छत्तीसगढ़ के लोगों ने दोबारा बीजेपी सरकार पर भरोसा जताया, जिससे यह उत्सव अपनी पूर्व भव्यता के साथ फिर से शुरू हुआ. सीएम ने कहा कि इस बार 54 एकड़ क्षेत्रफल में पूरा आयोजन किया गया. आने वाले सालों में इसे और बढ़ाए जाने की बात भी सीएम ने कही.
साय ने राजिम कुंभ में प्रस्तुति देने वाले लोक कलाकारों और सांस्कृतिक कलाकारों की भी प्रशंसा की. उन्होंने आश्वासन दिया कि सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सवों के लिए राज्य का समर्थन जारी रहेगा, जिससे आने वाले वर्षों में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा, पहुंच और सुविधाएं सुनिश्चित होंगी.
विजय शर्मा ने त्रिवेणी में किया स्नान: राजिम कुंभ कल्प के समापन से पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया. उसके बाद उन्होंने कई अनुष्ठानों में हिस्सा लिया. डिप्टी सीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी इस अवसर पर मौजूद रहे. तोखन साहू और डिप्टी सीएम ने राजीव लोचन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली की कामना की.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए