विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा, महिला से 1.23 लाख की ठगी; राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से 3 विदेशी ठग गिरफ्तार किए

Rajnandgaon, CG

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक गृहिणी से ऑनलाइन गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 1.23 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

 महिला से यह रकम विदेशी गिफ्ट छुड़ाने के नाम पर वसूली गई थी। राजनांदगांव साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में दो नाइजीरियन नागरिक और एक अफ्रीकी आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

 napchat से की दोस्ती, फिर शुरू हुआ फ्रॉड

चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला को 5 मई को Snapchat पर Drkendrick24 और collins leo25 नाम के दो अकाउंट्स से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों ने खुद को संपन्न विदेशी नागरिक बताया और धीरे-धीरे महिला से बातचीत बढ़ाकर भरोसे में ले लिया।

आरोपियों ने महिला को बताया कि वे उसे विदेश से महंगे गिफ्ट और डॉलर भेजना चाहते हैं। कुछ दिनों बाद कहा गया कि गिफ्ट एयरपोर्ट पर कस्टम में फंस गया है और छुड़ाने के लिए पैसे देने होंगे।

 किश्तों में भेजे 1.23 लाख रुपए

झांसे में आई महिला ने बताए गए बैंक खातों में किश्तों में कुल 1,23,700 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब कई दिनों तक न तो गिफ्ट मिला और न ही किसी अधिकारी का कॉल आया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। 7 अगस्त को महिला ने चिचोला पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 IP ट्रेसिंग से मिली ठगों की लोकेशन, दिल्ली में छापा

राजनांदगांव साइबर सेल ने जांच में Snapchat अकाउंट्स की आईपी ट्रेसिंग की और दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में सक्रिय ठगों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से द्वारका के चाणक्य पैलेस इलाके में दबिश दी

छापेमारी के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम स्टीफन उर्फ लक्की (30), किंग्सले (35) और जॉर्ज चुक्चुमेका बताया।

 बड़े स्तर पर चल रही थी ठगी, सिम और गैजेट्स बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से:

  • 1 लैपटॉप

  • 8 एंड्रॉइड मोबाइल

  • 5 कीपैड फोन

  • 5 एटीएम कार्ड
    जब्त किए हैं।
    इनके पास फर्जी यूके इंटरनेशनल सिम कार्ड भी मिले, जिनका उपयोग कर ये भारतीय महिलाओं को टारगेट कर रहे थे।

 दूतावास को दी गई सूचना, गिरोह पर शिकंजा

राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के दूतावासों को सूचना भेज दी गई है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली में सक्रिय था और कई महिलाओं को इसी तरह ठग चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा, महिला से 1.23 लाख की ठगी; राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से 3 विदेशी ठग गिरफ्तार किए

Rajnandgaon, CG

 महिला से यह रकम विदेशी गिफ्ट छुड़ाने के नाम पर वसूली गई थी। राजनांदगांव साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में दो नाइजीरियन नागरिक और एक अफ्रीकी आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

 napchat से की दोस्ती, फिर शुरू हुआ फ्रॉड

चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला को 5 मई को Snapchat पर Drkendrick24 और collins leo25 नाम के दो अकाउंट्स से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों ने खुद को संपन्न विदेशी नागरिक बताया और धीरे-धीरे महिला से बातचीत बढ़ाकर भरोसे में ले लिया।

आरोपियों ने महिला को बताया कि वे उसे विदेश से महंगे गिफ्ट और डॉलर भेजना चाहते हैं। कुछ दिनों बाद कहा गया कि गिफ्ट एयरपोर्ट पर कस्टम में फंस गया है और छुड़ाने के लिए पैसे देने होंगे।

 किश्तों में भेजे 1.23 लाख रुपए

झांसे में आई महिला ने बताए गए बैंक खातों में किश्तों में कुल 1,23,700 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब कई दिनों तक न तो गिफ्ट मिला और न ही किसी अधिकारी का कॉल आया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। 7 अगस्त को महिला ने चिचोला पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 IP ट्रेसिंग से मिली ठगों की लोकेशन, दिल्ली में छापा

राजनांदगांव साइबर सेल ने जांच में Snapchat अकाउंट्स की आईपी ट्रेसिंग की और दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में सक्रिय ठगों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से द्वारका के चाणक्य पैलेस इलाके में दबिश दी

छापेमारी के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम स्टीफन उर्फ लक्की (30), किंग्सले (35) और जॉर्ज चुक्चुमेका बताया।

 बड़े स्तर पर चल रही थी ठगी, सिम और गैजेट्स बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से:

  • 1 लैपटॉप

  • 8 एंड्रॉइड मोबाइल

  • 5 कीपैड फोन

  • 5 एटीएम कार्ड
    जब्त किए हैं।
    इनके पास फर्जी यूके इंटरनेशनल सिम कार्ड भी मिले, जिनका उपयोग कर ये भारतीय महिलाओं को टारगेट कर रहे थे।

 दूतावास को दी गई सूचना, गिरोह पर शिकंजा

राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के दूतावासों को सूचना भेज दी गई है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली में सक्रिय था और कई महिलाओं को इसी तरह ठग चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rajnandgaon-police-arrested-3-foreign-thugs-from-delhi-cheating-123/article-30183

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.