"राजनांदगांव: युवक की चाकू गोदकर हत्या, स्कूल परिसर में मिला लहूलुहान शव"

Rajnandgaon

राजनांदगांव जिले के अछोली गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब गांव के सरकारी स्कूल परिसर में एक युवक का खून से सना शव मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भीम नेताम के रूप में हुई है, जो एक पैर से दिव्यांग था और गांव में स्थित किराना दुकान में काम करता था। यह घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र की है।

 जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर युवक का शव मिला, वहीं पिछले रात एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, शादी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, लेकिन किसी ने भी रातभर स्कूल परिसर में पड़े शव की ओर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव पर चाकू के कई गहरे निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई।

पुलिस के अनुसार, घटना की परिस्थितियों को देखकर यह संदेह जताया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई होगी और फिर शव को स्कूल परिसर में फेंक दिया गया। इस क्षेत्र में संघर्ष या खून के कोई अन्य निशान नहीं मिले हैं, जो इस संभावना को बल देते हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले की अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही की जाएगी।

पुलिस ने हत्या के कारणों की गुत्थी को सुलझाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में जुटी हुई है। गांव में इस हत्या को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है, और लोग इसके कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी, जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। जांच के लिए गांव के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल, हत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन पुलिस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि हत्या की वजह आपसी रंजिश, निजी विवाद या कुछ और था। मृतक के परिजनों और परिचितों से भी जानकारी ली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अंतिम समय में किसके संपर्क में था और उसकी दिनचर्या कैसी थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

"राजनांदगांव: युवक की चाकू गोदकर हत्या, स्कूल परिसर में मिला लहूलुहान शव"

Rajnandgaon

 जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर युवक का शव मिला, वहीं पिछले रात एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, शादी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, लेकिन किसी ने भी रातभर स्कूल परिसर में पड़े शव की ओर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव पर चाकू के कई गहरे निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई।

पुलिस के अनुसार, घटना की परिस्थितियों को देखकर यह संदेह जताया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई होगी और फिर शव को स्कूल परिसर में फेंक दिया गया। इस क्षेत्र में संघर्ष या खून के कोई अन्य निशान नहीं मिले हैं, जो इस संभावना को बल देते हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले की अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही की जाएगी।

पुलिस ने हत्या के कारणों की गुत्थी को सुलझाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में जुटी हुई है। गांव में इस हत्या को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है, और लोग इसके कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी, जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। जांच के लिए गांव के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल, हत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन पुलिस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि हत्या की वजह आपसी रंजिश, निजी विवाद या कुछ और था। मृतक के परिजनों और परिचितों से भी जानकारी ली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अंतिम समय में किसके संपर्क में था और उसकी दिनचर्या कैसी थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rajnandgaon-youths-knife-killed-and-bled-body-found-in-the/article-19337

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.