शादी का झांसा देकर किया दो बार दुष्कर्म: युवती छह महीने की गर्भवती, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

Jashpur Nagar, CG

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय युवती के साथ दो अलग-अलग युवकों ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता इस समय करीब छह से सात महीने की गर्भवती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। युवती ने 20 जुलाई 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।

पहले युवक ने बनाया भरोसे का शिकार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सन्ना गांव निवासी अभिषेक यादव (22) से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। 31 अक्टूबर 2024 को अभिषेक उसके घर आया और विवाह का वादा करते हुए उसे जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह हर 8 से 10 दिन में शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई, तो अभिषेक ने शादी से इंकार कर दिया और उसे छोड़ दिया।

दूसरे युवक ने भी दोहराया धोखा
इस स्थिति में जब युवती मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी, तब ग्राम निवासी कपिल देव यादव (22) ने उसे सहारा देने का दिखावा किया। कपिल पहले से विवाहित था, हालांकि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। 17 जुलाई 2025 को कपिल ने भी विवाह का आश्वासन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया।

पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई
सन्ना थाना प्रभारी और उनकी टीम ने युवती की शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल और बयान से संबंधित पर्याप्त सबूत भी मिले हैं।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला और बाल अपराधों को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया सख्ती से आगे बढ़ाई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शादी का झांसा देकर किया दो बार दुष्कर्म: युवती छह महीने की गर्भवती, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

Jashpur Nagar, CG

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता इस समय करीब छह से सात महीने की गर्भवती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। युवती ने 20 जुलाई 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।

पहले युवक ने बनाया भरोसे का शिकार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सन्ना गांव निवासी अभिषेक यादव (22) से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। 31 अक्टूबर 2024 को अभिषेक उसके घर आया और विवाह का वादा करते हुए उसे जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह हर 8 से 10 दिन में शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई, तो अभिषेक ने शादी से इंकार कर दिया और उसे छोड़ दिया।

दूसरे युवक ने भी दोहराया धोखा
इस स्थिति में जब युवती मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी, तब ग्राम निवासी कपिल देव यादव (22) ने उसे सहारा देने का दिखावा किया। कपिल पहले से विवाहित था, हालांकि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। 17 जुलाई 2025 को कपिल ने भी विवाह का आश्वासन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया।

पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई
सन्ना थाना प्रभारी और उनकी टीम ने युवती की शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल और बयान से संबंधित पर्याप्त सबूत भी मिले हैं।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला और बाल अपराधों को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया सख्ती से आगे बढ़ाई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rape-twice-on-the-pretense-of-marriage-both-the-six/article-28577

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.