- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सुकमा में नक्सलियों का राशन सप्लायर गिरफ्तार
सुकमा में नक्सलियों का राशन सप्लायर गिरफ्तार
Sukma, CG
सुकमा में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की रसद लाइन को क्रैक करने में सफलता मिली है.
बस्तर में सुरक्षा बलों का एक्शन तेजी से चल रहा है. कई मोर्चों पर फोर्स को कामयाबी मिल रही है. अब नक्सलियों की खाद्य सप्लाई चेन को पुलिस ने क्रैक किया है. सुकमा पुलिस ने माओवादियों के राशन सप्लायर को गिरफ्तार किया है. माओवादियों को राशन देने वाले एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता और एक अन्य नक्सली को सुकमा पुलिस के जवानों ने अरेस्ट किया है.
नक्सलियों का राशन सप्लायर अरेस्ट: सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुरक्षाबलों को गुरुवार को यह कामयाबी मिली. जगरगुंडा के कुंदेड़ गांव में जंगल के पास से फोर्स ने नक्सली मुचाकी सुरेश और पुनेम हिड़मा को गिरफ्तार किया है. मुचाकी सुरेश की उम्र 28 साल है जबकि पुनेम हिड़मा की उम्र 25 साल है. दोनों की गिरफ्तारी उस समय हुई जब सीआरपीएफ 165वीं बटालियन और सुकमा जिला बल की टीम ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन पर निकले थे.
मुचाकी सुरेश पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) बटालियन नंबर 1 से जुड़ा है. वह माओवादियों की तेलंगाना राज्य समिति को राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री की आपूर्ति कर रहा था. दोनों नक्सली कथित तौर पर फोर्स की रेकी करने का काम करते थे.- किरण चव्हाण, एसपी, सुकमा
IED प्लांट की योजना में थे शामिल: दोनों नक्सली कथित तौर पर IED प्लांट करने की योजना में भी शामिल रहे हैं. इसके अलावा सड़कों को खोदने की घटना को भी दोनों ने अंजाम दिया है. साल 2024 में पूवर्ती में सुरक्षाबलों के कैंप पर गोलीबारी की घटना में भी दोनों शामिल रहे हैं. इस घटना को लेकर दोनों पर सुकमा पुलिस ने केस दर्ज किया था. मुचाकी सुरेश मलेंमपेंटा जिला बीजापुर का रहने वाला है. पुनेम हिड़मा गंगालूर के डोडीतुमनार बीजापुर का निवासी है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए