दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारी की सरेआम हत्या: नंगा कर घुमाया, धारदार हथियार और पत्थरों से पीटा; पुलिस ने 8 आरोपी हिरासत में लिए

Durg, CG

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन से जुड़ा खौफनाक मामला, पत्नी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया — कहा, “अगर कार्रवाई होती तो पति जिंदा होता।”

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार देर रात एक रियल एस्टेट कारोबारी संतोष आचार्य (47) की 8 से अधिक लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले पीड़ित को घर से खींचकर बाहर निकाला, फिर कपड़े उतरवाकर नंगा कर सड़कों पर घुमाया और धारदार हथियारों तथा पत्थरों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतला नगर इलाके में हुई।

पुलिस के अनुसार हत्या पैसों के लेनदेन और आपसी रंजिश से जुड़ी हुई है। मृतक ब्याज पर पैसा देने और जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता था।

गैस कटर से काटा दरवाजा, सड़कों पर घुमाया और बेरहमी से पीटा

शुक्रवार रात करीब 11 बजे 15-20 लोग गैस कटर लेकर संतोष के घर पहुंचे। लोहे का गेट काटकर वे अंदर घुसे और संतोष को घसीटते हुए बाहर ले आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने उसे नंगा कर मोहल्ले में घुमाया और रास्ते में बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे सदर बाजार तक खींचकर ले गए और वहां धारदार हथियार व पत्थरों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल संतोष को रात तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पत्नी बोलीं — “मैंने पहले ही कहा था, हत्या हो जाएगी”

मृतक की पत्नी रानी सोनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया, “मैंने कई बार कहा था कि मेरे पति पर जान का खतरा है, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।” चार महीने पहले रानी अपने मायके चली गई थीं। उनका कहना है कि संतोष अधिक शराब पीने लगा था और कई लोगों से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।

रानी ने कहा, “अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो आज मेरे पति जिंदा होते।”

एक दिन पहले दर्ज हुई थी FIR, उसी से जुड़ा विवाद बना हत्या की वजह

घटना से एक दिन पहले, यानी 7 नवंबर को प्रथम सोनी नामक व्यक्ति ने संतोष आचार्य के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि उसी दिन दोनों के बीच दोपहर और शाम में झगड़ा हुआ था। शाम को संतोष ने पत्नी को फोन कर बताया था कि कुछ लोग चाकू लेकर पीछे पड़े हैं।

रात में यही विवाद खूनी रूप ले लिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

दुर्ग पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें चैतराम सोनी, मनीष, दादू और शिव के नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पैसों के विवाद और पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है।
थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, और CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

प्रोजेक्ट फंडिंग और विवादों से जुड़ा रियल एस्टेट नेटवर्क

संतोष आचार्य शहर में रियल एस्टेट और फाइनेंसिंग कारोबार से जुड़े थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वे अक्सर ब्याज पर पैसा उधार देते थे। कुछ लोगों के साथ रकम लौटाने को लेकर तनाव और झगड़े की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस भी पिछले कुछ महीनों में इस इलाके के विवादों को लेकर कई बार हस्तक्षेप कर चुकी थी।

आगे की जांच जारी, शहर में दहशत का माहौल

हत्या की यह वारदात इलाके में आतंक और आक्रोश का कारण बनी है। लोगों ने सरेआम सड़कों पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/real-estate-businessman-murdered-publicly-in-durg-paraded-naked-beaten/article-37400

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.