चौबे के बयान पर कांग्रेस में घमासान, अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस राजनीति में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व संभालने की सलाह दी थी।

इस पर रायपुर स्थित राजीव भवन में हुई जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चौबे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई।

बैठक में भिड़े दो जिलाध्यक्ष

बैठक के दौरान जगदलपुर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने चौबे के बयान को अनुशासनहीनता बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि चौबे ने भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सिर्फ तारीफ की थी, इसे गलत नहीं माना जाना चाहिए।

कार्यकर्ताओं में भेदभाव का सवाल

कई जिलाध्यक्षों ने आरोप लगाया कि छोटे कार्यकर्ताओं पर अनुशासनहीनता के मामले में तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन बड़े नेताओं को लेकर पार्टी नरमी दिखाती है। इस पर अधिकतर पदाधिकारियों ने कहा कि सभी पर समान मानक लागू होने चाहिए।

महंत का तंज

बैठक के बीच संतोष महंत ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में अक्सर “चमचे” किसी को मुख्यमंत्री तो किसी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना देते हैं। यह बयान भी चर्चा का विषय रहा।

चौबे की सफाई

चौबे ने कहा कि उन्होंने केवल भूपेश बघेल की लोकप्रियता और जनता की इच्छा का उल्लेख किया था। उनका बयान किसी भी तरह से पार्टी अनुशासन के खिलाफ नहीं था। गुरुवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ मंच साझा किया।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

चौबे के बयान पर कांग्रेस में घमासान, अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश

Raipur,C.G

इस पर रायपुर स्थित राजीव भवन में हुई जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चौबे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई।

बैठक में भिड़े दो जिलाध्यक्ष

बैठक के दौरान जगदलपुर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने चौबे के बयान को अनुशासनहीनता बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि चौबे ने भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सिर्फ तारीफ की थी, इसे गलत नहीं माना जाना चाहिए।

कार्यकर्ताओं में भेदभाव का सवाल

कई जिलाध्यक्षों ने आरोप लगाया कि छोटे कार्यकर्ताओं पर अनुशासनहीनता के मामले में तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन बड़े नेताओं को लेकर पार्टी नरमी दिखाती है। इस पर अधिकतर पदाधिकारियों ने कहा कि सभी पर समान मानक लागू होने चाहिए।

महंत का तंज

बैठक के बीच संतोष महंत ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में अक्सर “चमचे” किसी को मुख्यमंत्री तो किसी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना देते हैं। यह बयान भी चर्चा का विषय रहा।

चौबे की सफाई

चौबे ने कहा कि उन्होंने केवल भूपेश बघेल की लोकप्रियता और जनता की इच्छा का उल्लेख किया था। उनका बयान किसी भी तरह से पार्टी अनुशासन के खिलाफ नहीं था। गुरुवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ मंच साझा किया।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/recommendation-of-fierce-disciplinary-action-in-congress-on-choubeys-statement/article-32353

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.