छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड, आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में पिछले साल के धान खरीदी का रिकॉर्ड टूट गया है. अब तक 29 हजार 599 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.

छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला जारी है. अब तक के धान खरीदी में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है. पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरे खरीदी सत्र में की गई थी. इस साल 24 जनवरी तक धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है. इस साल 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है.

सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों को दी बधाई: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटने पर सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर प्रदेश के किसानों के नाम संदेश लिखा.

सीएम साय का ट्वीट: "बधाई छत्तीसगढ़! आज हमारी सरकार ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए पिछले वर्ष के 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के आंकड़े को पार कर लिया है. इस वर्ष धान खरीदी महापर्व के अंतर्गत अन्नदाताओं से अब तक हमने 145 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी कर ली है. किसानों की प्रगति के लिए उनकी सुशासन की सरकार सरकार सदैव संकल्पित है. जय किसान, जय छत्तीसगढ़"

25 लाख से ज्यादा किसानों ने बेचा धान: खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं. धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.

110 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव: धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है. अबतक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है. 87 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उठाव हो चुका है.

छत्तीसगढ़ के सभी रजिस्टर्ड किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान बेचने के लिए टोकन की सुविधा ऑनलाइन एप (टोकन तुंहर हांथ) और उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है. किसान सुविधा अनुसार धान बेच सकते हैं.

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया. इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है. इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है. समर्थन मूल्य के तहत 24 जनवरी को 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है.इसके लिए 58 हजार 997 टोकन जारी किए गए थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड, आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला जारी है. अब तक के धान खरीदी में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है. पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरे खरीदी सत्र में की गई थी. इस साल 24 जनवरी तक धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है. इस साल 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है.

सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों को दी बधाई: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटने पर सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर प्रदेश के किसानों के नाम संदेश लिखा.

सीएम साय का ट्वीट: "बधाई छत्तीसगढ़! आज हमारी सरकार ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए पिछले वर्ष के 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के आंकड़े को पार कर लिया है. इस वर्ष धान खरीदी महापर्व के अंतर्गत अन्नदाताओं से अब तक हमने 145 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी कर ली है. किसानों की प्रगति के लिए उनकी सुशासन की सरकार सरकार सदैव संकल्पित है. जय किसान, जय छत्तीसगढ़"

25 लाख से ज्यादा किसानों ने बेचा धान: खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं. धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.

110 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव: धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है. अबतक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है. 87 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उठाव हो चुका है.

छत्तीसगढ़ के सभी रजिस्टर्ड किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान बेचने के लिए टोकन की सुविधा ऑनलाइन एप (टोकन तुंहर हांथ) और उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है. किसान सुविधा अनुसार धान बेच सकते हैं.

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया. इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है. इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है. समर्थन मूल्य के तहत 24 जनवरी को 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है.इसके लिए 58 हजार 997 टोकन जारी किए गए थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/record-broken-figure-of-paddy-procurement-in-chhattisgarh-crossed-145/article-8466

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.