- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, तीन दिन तक बरसात का दौर जारी रहने का अनुमान
छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, तीन दिन तक बरसात का दौर जारी रहने का अनुमान
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है, जिससे आम जनता परेशान है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के प्रभाव से अगले तीन दिन प्रदेश में बारिश हो सकती है। खासकर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में यह बारिश ज्यादा हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय से रुकी बारिश फिर से शुरू होने जा रही है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिससे बुधवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसका असर छत्तीसगढ़ में बारिश के रूप में दिखाई देगा। अगले तीन दिन प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
सोमवार को राजधानी रायपुर में मौसम सामान्य रहा। दिनभर उमस भरी गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक था। पिछले 24 घंटे में कुसमी में सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए