- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी से राहत, चार दिन बाद बरसेंगे बादल
छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी से राहत, चार दिन बाद बरसेंगे बादल
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में इस समय उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिन की तेज धूप और रात की चुभन भरी उमस ने हालात और कठिन बना दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक प्रदेशभर में यही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सीजन में पर्याप्त मात्रा में वर्षा हुई है, जिसके चलते वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा है। यही वजह है कि बादल छंटते ही उमस और अधिक परेशान कर रही है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे अधिक तापमान था। वहीं, बिलाईगढ़ में पिछले 24 घंटों में 3 सेमी. वर्षा दर्ज की गई।
सीजनल वर्षा की स्थिति
इस साल अब तक राज्य में 1061 मिमी. बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से सिर्फ 34 मिमी. कम है। रायपुर जिले में 894 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 79 मिमी. कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून की विदाई में अभी 15 से 20 दिन और लग सकते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए