13 साल बाद मिली राहत, 2813 व्याख्याताओं को मिली प्राचार्य की पदोन्नति

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने आखिरकार व्याख्याताओं को लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति का तोहफा दे दिया है। करीब 13 वर्षों के इंतजार के बाद राज्य के ई एवं टी संवर्ग के 2813 व्याख्याता अब प्राचार्य बन गए हैं। विभाग द्वारा हाल ही में पदोन्नति का आदेश जारी किया गया, जिससे शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 जारी आदेश के मुताबिक, ई संवर्ग के 1478 और टी संवर्ग के 1335 व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी की पदोन्नति छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं पर अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। वहीं, पदस्थापना की प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय को अधिकृत किया गया है। संभावना है कि यह काउंसलिंग अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी।

लंबे समय से उठ रही थी पदोन्नति की मांग

विभिन्न शिक्षकों और शिक्षक संगठनों द्वारा वर्षों से लगातार मांग की जा रही थी कि प्रदेश में व्याख्याताओं को समय पर पदोन्नत कर प्राचार्य बनाया जाए। अंतिम बार आदिम जाति कल्याण विभाग में वर्ष 2013 और स्कूल शिक्षा विभाग में वर्ष 2016 में पदोन्नति हुई थी। तब से लेकर अब तक बड़ी संख्या में प्राचार्य पद रिक्त चल रहे थे, जिन पर प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किए गए थे।

वहीं कई व्याख्याता सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन उन्हें समय पर पदोन्नति नहीं मिल पाई। अब जाकर विभाग ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए राहत दी है।

जल्द जारी होंगे स्थानांतरण आदेश

पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभाग जल्द ही प्राचार्यों की पदस्थापना से संबंधित आदेश भी जारी करेगा। काउंसलिंग के बाद सभी प्राचार्य हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ होंगे।

सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में व्याख्याता पद पर भी पदोन्नति आदेश जारी हो सकता है, जिससे और अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सकेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

13 साल बाद मिली राहत, 2813 व्याख्याताओं को मिली प्राचार्य की पदोन्नति

Raipur, cg

 जारी आदेश के मुताबिक, ई संवर्ग के 1478 और टी संवर्ग के 1335 व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी की पदोन्नति छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं पर अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। वहीं, पदस्थापना की प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय को अधिकृत किया गया है। संभावना है कि यह काउंसलिंग अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी।

लंबे समय से उठ रही थी पदोन्नति की मांग

विभिन्न शिक्षकों और शिक्षक संगठनों द्वारा वर्षों से लगातार मांग की जा रही थी कि प्रदेश में व्याख्याताओं को समय पर पदोन्नत कर प्राचार्य बनाया जाए। अंतिम बार आदिम जाति कल्याण विभाग में वर्ष 2013 और स्कूल शिक्षा विभाग में वर्ष 2016 में पदोन्नति हुई थी। तब से लेकर अब तक बड़ी संख्या में प्राचार्य पद रिक्त चल रहे थे, जिन पर प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किए गए थे।

वहीं कई व्याख्याता सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन उन्हें समय पर पदोन्नति नहीं मिल पाई। अब जाकर विभाग ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए राहत दी है।

जल्द जारी होंगे स्थानांतरण आदेश

पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभाग जल्द ही प्राचार्यों की पदस्थापना से संबंधित आदेश भी जारी करेगा। काउंसलिंग के बाद सभी प्राचार्य हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ होंगे।

सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में व्याख्याता पद पर भी पदोन्नति आदेश जारी हो सकता है, जिससे और अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सकेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/relief-received-after-13-years-2813-lecturers-received-promotion-of/article-19215

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.