गणतंत्र दिवस परेड, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रोड मैप प्लान

Raipur, CG

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया है.

26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें प्रदेशभर के विशिष्ठ नागरिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शहर के अलग अलग स्कूलों के छात्र छात्राएं और भारी संख्या में आम लोग शामिल होंगे. समारोह में राज्यपाल रमेन डेका परेड की सलामी लेंगे. कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने रोड मैप प्लान जारी किया है.

परेड में शामिल होने आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था:

लाल कार पास पार्किंग: जिन आमंत्रित अतिथियों के पास लाल वाहन पास होगा वे अपनी गाड़ियां ओसीएम चौक, छत्तीसगढ़ कॉलेज, कुन्दन पैलेस, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी होकर एम.टी. वर्क्स शॉप गेट होकर वायरलेस ऑफिस के सामने से होकर मंच के पीछे स्थित व्हीआईपी पार्किंग में अपनी गाड़ियां पार्क कर सकेंगे.

हरा कार पास पार्किंग: हरा पास रखने वाले गाड़ी चालकों के लिए सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है. सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउंड में गाड़ी पार्क कर वे पैदल पुलिस लाइन आरआई गेट से प्रवेश कर अंदर जा सकेंगे.

स्कूल बसों का मार्ग और पार्किंग: परेड ग्राउंड से स्कूली छात्र छात्राओं और अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों को लेकर आने वाली बसें पुलिस लाइन पिछला गेट पुलिस लाईन पिछला गेट (धमतरी गेट) में छात्र-छात्राओं को उतारकर परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में बसों को पार्क करेंगे.

सिद्वार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर आने वाले बिना पास धारी गाड़ियां परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में अपना गाड़ियां पार्क कर पुलिस लाइन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउंड में प्रवेश कर दर्शक दीर्घा तक जाएंगे.

PWD चौक की ओर से आने वाले बिना पास धारी गाड़ियां सेन्टपाल स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क कर आरआई गेट से पैदल प्रवेश करेंगे.

कार्यक्रम के चारों ओर रोड पर सभी तरह की गाड़ियों का पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा. मीडिया ओबी वैन, पुलिस लाइन धमतरी गेट होकर प्रवेश करेगी और हैलीपेड के बगल में पार्किंग होगी. ट्रैफिक पुलिस ने परेड ग्राउंड में आने वाले सभी गाड़ी चालकों से अपील की है कि वे व्हीआईपी मार्ग को छोड़कर किसी भी दूसरे रोड से होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपनी गाड़ियां पार्क कर समारोह स्थल पर पहुंचे.

26 जनवरी ट्रैफिक रूट डायवर्ट: यातायात-डायवर्सन/ पेंशन चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल परेड में शामिल होने वाले और परेड देखने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा. सामान्य यातायात को दूसरे रोड में डायवर्सन किया जायेगा.

परेड ग्राउंड के अंदर ये चीजें ले जाना प्रतिबंधित: शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस लाइट्स, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र, आग्नेय अस्त्र, फटाका चाकू, कटार, तलवार, कैंची, ब्लैड्स, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु, भड़काउ/संकट पैदा करने वाले संकेत, फुग्गे, गेन्द, लकड़ी की लाठी, हॉकी-स्टीक, प्रचार उत्पाद सामाग्री, लाउड हैलर, हार्न, रेडियो, पालतु जानवर.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2025 By दैनिक जागरण

गणतंत्र दिवस परेड, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रोड मैप प्लान

Raipur, CG

26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें प्रदेशभर के विशिष्ठ नागरिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शहर के अलग अलग स्कूलों के छात्र छात्राएं और भारी संख्या में आम लोग शामिल होंगे. समारोह में राज्यपाल रमेन डेका परेड की सलामी लेंगे. कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने रोड मैप प्लान जारी किया है.

परेड में शामिल होने आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था:

लाल कार पास पार्किंग: जिन आमंत्रित अतिथियों के पास लाल वाहन पास होगा वे अपनी गाड़ियां ओसीएम चौक, छत्तीसगढ़ कॉलेज, कुन्दन पैलेस, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी होकर एम.टी. वर्क्स शॉप गेट होकर वायरलेस ऑफिस के सामने से होकर मंच के पीछे स्थित व्हीआईपी पार्किंग में अपनी गाड़ियां पार्क कर सकेंगे.

हरा कार पास पार्किंग: हरा पास रखने वाले गाड़ी चालकों के लिए सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है. सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउंड में गाड़ी पार्क कर वे पैदल पुलिस लाइन आरआई गेट से प्रवेश कर अंदर जा सकेंगे.

स्कूल बसों का मार्ग और पार्किंग: परेड ग्राउंड से स्कूली छात्र छात्राओं और अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों को लेकर आने वाली बसें पुलिस लाइन पिछला गेट पुलिस लाईन पिछला गेट (धमतरी गेट) में छात्र-छात्राओं को उतारकर परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में बसों को पार्क करेंगे.

सिद्वार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर आने वाले बिना पास धारी गाड़ियां परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में अपना गाड़ियां पार्क कर पुलिस लाइन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउंड में प्रवेश कर दर्शक दीर्घा तक जाएंगे.

PWD चौक की ओर से आने वाले बिना पास धारी गाड़ियां सेन्टपाल स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क कर आरआई गेट से पैदल प्रवेश करेंगे.

कार्यक्रम के चारों ओर रोड पर सभी तरह की गाड़ियों का पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा. मीडिया ओबी वैन, पुलिस लाइन धमतरी गेट होकर प्रवेश करेगी और हैलीपेड के बगल में पार्किंग होगी. ट्रैफिक पुलिस ने परेड ग्राउंड में आने वाले सभी गाड़ी चालकों से अपील की है कि वे व्हीआईपी मार्ग को छोड़कर किसी भी दूसरे रोड से होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपनी गाड़ियां पार्क कर समारोह स्थल पर पहुंचे.

26 जनवरी ट्रैफिक रूट डायवर्ट: यातायात-डायवर्सन/ पेंशन चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल परेड में शामिल होने वाले और परेड देखने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा. सामान्य यातायात को दूसरे रोड में डायवर्सन किया जायेगा.

परेड ग्राउंड के अंदर ये चीजें ले जाना प्रतिबंधित: शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस लाइट्स, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र, आग्नेय अस्त्र, फटाका चाकू, कटार, तलवार, कैंची, ब्लैड्स, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु, भड़काउ/संकट पैदा करने वाले संकेत, फुग्गे, गेन्द, लकड़ी की लाठी, हॉकी-स्टीक, प्रचार उत्पाद सामाग्री, लाउड हैलर, हार्न, रेडियो, पालतु जानवर.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/republic-day-parade-before-leaving-home-definitely-see-the-road/article-8470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.