- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- धमतरी में सड़क हादसे ने छीनी दो जिंदगियां: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
धमतरी में सड़क हादसे ने छीनी दो जिंदगियां: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
Dhamtari. CG
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम रावां में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान निरंजन चांद (49 वर्ष) और नामदेव साहू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बागतराई गांव के रहने वाले थे और किसी कार्य से मोटरसाइकिल पर रावां से धमतरी की ओर जा रहे थे। तभी पिकअप वाहन (क्रमांक CG 05 T 1522) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि बच नहीं सके
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। निरंजन चांद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नामदेव साहू को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस जांच में जुटी, पिकअप जब्त
घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया। दोनों शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
परिजनों में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद बागतराई गांव में शोक की लहर है। दो दोस्तों की असमय मौत से परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। हादसे ने फिर एक बार सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए