लुटेरी दुल्हन का मायाजाल: शादी का षड्यंत्र रचकर एक शख्स को लूटा, विवाह की तीसरी रात गहने और कैश लेकर फरार

CG

देवउठनी पर्व के बाद अब शादियों का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हम सबको चौकाने और सतर्क करने वाली तस्वीर सामने आई है। महासमुंद पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग का खुलासा किया है।

देवउठनी पर्व के बाद अब देश प्रदेश में शादियों का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में लोग अब एक अच्छा रिश्ता देखकर शादी के रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। लेकिन इसके दूसरी ओर महासमुंद पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अब तक हम देश के अलग-अलग हिस्से में लुटेरी दुल्हन का गैंग के बारे में देखते और सुनते आ रहे थे। लागातार इससे जुड़े हुए मामले सामने आते रहती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पहली बार सामने आया है। जहां पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। जो पहले व्यक्ति को शादी के जाल में फांसते है। गैंग का एक सदस्य उसकी शादी ओडिशा के एक लड़की से करवाने के नाम पर 3 लाख नगद लेता है। फिर बड़े ही शातिर तरीके से व्यक्ति की शादी मंदिर में कराई जाती है। 

शादी के बाद तीसरी रात को लुटेरी दुल्हन घर के जेवरात और नगदी लेकर अपने दूसरे सदस्य के साथ नौ-दो ग्यारह हो जाती है। घटना के बाद पीड़ित पति ने महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी में मामला दर्ज कराया था। पहला ऐसा मामला होने के कारण पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई जगह पर छापा मारा। आखिरकार अब पुलिस ने मामले का खुलासा किया है और लुटेरी दुल्हन के गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरसल यह पूरा मामला महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी का है। जहां 17 जून को पीड़ित पति हेमकुमार चौधरी ने अपनी पत्नी और उनके साथियों पर लूट का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि, तीन लाख नगद लेकर, 25 फरवरी को ओडिशा के सुहेला मंदिर में आरोपी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश, सुदामा पटेल और गोरखनाथ दास ने महिला ममता सराफ उर्फ ममता पटेल से उसकी शादी रचाई। शादी के बाद महिला दो रात घर में रूकी और तीसरी रात अपने एक सदस्य के साथ घर के जेवरात और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई। जब तक पीड़ित पति को ठगी का एहसास हुआ तब तक लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्य अपने मंसूबे को अंजाम दे चुके थे।

शादी करके लूटने का अब तक का यह महासमुंद जिले या कहें छत्तीसगढ़ में पहला मामला है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई, इसके बाद छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कई जगह पर छापेमारी की गई। तब कहीं जाकर ओडिशा के खपराकोल बलांगीर से 2 आरोपी ममता और गुप्ता सुनानी पकड़े गए हैं। मामले में 2 आरोपियों ने प्राथमिक बेल ले लिया है। फिलहाल भंवरपुर पुलिस ने चारों आरोपियों पर धारा 419, 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के पुराने रिकार्ड भी खंगालने में जुटी हुई है।

इस मामले के बाद पुलिस खुलासा में यह बात सामने आई कि, पीड़ित व्यक्ति की शादी नहीं हो पा रही थी। उम्र निकलता जा रहा था। लिहाजा उसे शादी की हड़बड़ी थी और यही कारण है कि पीड़ित व्यक्ति जालसाजी का शिकार हो गया। मामले के बाद अब महासमुंद पुलिस भी लोगों से शादी जैसे मामलों में जल्दबाजी नहीं करने और पूछ परख के साथ पूरी बारीकी से जांच पड़ताल के बाद ही शादी करने की अपील कर रही है। ताकि किसी और के साथ इस तरह से कोई लुटेरी दुल्हन या फिर उसकी गैंग लूट की घटना को अंजाम न दे सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

लुटेरी दुल्हन का मायाजाल: शादी का षड्यंत्र रचकर एक शख्स को लूटा, विवाह की तीसरी रात गहने और कैश लेकर फरार

CG

देवउठनी पर्व के बाद अब देश प्रदेश में शादियों का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में लोग अब एक अच्छा रिश्ता देखकर शादी के रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। लेकिन इसके दूसरी ओर महासमुंद पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अब तक हम देश के अलग-अलग हिस्से में लुटेरी दुल्हन का गैंग के बारे में देखते और सुनते आ रहे थे। लागातार इससे जुड़े हुए मामले सामने आते रहती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पहली बार सामने आया है। जहां पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। जो पहले व्यक्ति को शादी के जाल में फांसते है। गैंग का एक सदस्य उसकी शादी ओडिशा के एक लड़की से करवाने के नाम पर 3 लाख नगद लेता है। फिर बड़े ही शातिर तरीके से व्यक्ति की शादी मंदिर में कराई जाती है। 

शादी के बाद तीसरी रात को लुटेरी दुल्हन घर के जेवरात और नगदी लेकर अपने दूसरे सदस्य के साथ नौ-दो ग्यारह हो जाती है। घटना के बाद पीड़ित पति ने महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी में मामला दर्ज कराया था। पहला ऐसा मामला होने के कारण पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई जगह पर छापा मारा। आखिरकार अब पुलिस ने मामले का खुलासा किया है और लुटेरी दुल्हन के गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरसल यह पूरा मामला महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी का है। जहां 17 जून को पीड़ित पति हेमकुमार चौधरी ने अपनी पत्नी और उनके साथियों पर लूट का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि, तीन लाख नगद लेकर, 25 फरवरी को ओडिशा के सुहेला मंदिर में आरोपी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश, सुदामा पटेल और गोरखनाथ दास ने महिला ममता सराफ उर्फ ममता पटेल से उसकी शादी रचाई। शादी के बाद महिला दो रात घर में रूकी और तीसरी रात अपने एक सदस्य के साथ घर के जेवरात और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई। जब तक पीड़ित पति को ठगी का एहसास हुआ तब तक लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्य अपने मंसूबे को अंजाम दे चुके थे।

शादी करके लूटने का अब तक का यह महासमुंद जिले या कहें छत्तीसगढ़ में पहला मामला है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई, इसके बाद छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कई जगह पर छापेमारी की गई। तब कहीं जाकर ओडिशा के खपराकोल बलांगीर से 2 आरोपी ममता और गुप्ता सुनानी पकड़े गए हैं। मामले में 2 आरोपियों ने प्राथमिक बेल ले लिया है। फिलहाल भंवरपुर पुलिस ने चारों आरोपियों पर धारा 419, 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के पुराने रिकार्ड भी खंगालने में जुटी हुई है।

इस मामले के बाद पुलिस खुलासा में यह बात सामने आई कि, पीड़ित व्यक्ति की शादी नहीं हो पा रही थी। उम्र निकलता जा रहा था। लिहाजा उसे शादी की हड़बड़ी थी और यही कारण है कि पीड़ित व्यक्ति जालसाजी का शिकार हो गया। मामले के बाद अब महासमुंद पुलिस भी लोगों से शादी जैसे मामलों में जल्दबाजी नहीं करने और पूछ परख के साथ पूरी बारीकी से जांच पड़ताल के बाद ही शादी करने की अपील कर रही है। ताकि किसी और के साथ इस तरह से कोई लुटेरी दुल्हन या फिर उसकी गैंग लूट की घटना को अंजाम न दे सके।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/robber-bride-conspires-to-marry-robs-a-man-on-third/article-3483

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.