रायपुर में दिनदहाड़े व्यापारी से 15 लाख की लूट, ‘BOSS’ नंबर प्लेट वाली बाइक पर फरार हुए लुटेरे

Raipur,C.G

राजधानी रायपुर में सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। पंडरी-कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश एक व्यापारी से 15 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

कैसे हुई वारदात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूट की यह वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई। चिराग जैन अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी कापा फाटक के पास एक बाइक सवार जोड़ी ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोका।
कुछ ही पलों में लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया और बैग में रखी 15 लाख रुपये की नकदी, साथ ही सोने-चांदी की अंगूठी और चेन छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित चिराग जैन ने पुलिस को बताया कि जिस बाइक पर लुटेरे सवार थे, उसकी नंबर प्लेट पर कोई नंबर नहीं लिखा था, बल्कि अंग्रेजी में “BOSS” लिखा हुआ था। यह जानकारी अब पुलिस के लिए लुटेरों की पहचान में अहम सुराग मानी जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों और निकास बिंदुओं पर नाकेबंदी कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि लुटेरों की गतिविधियों और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

मोवा थाना प्रभारी ने बताया कि यह वारदात बेहद सुनियोजित लग रही है और संभावना है कि लुटेरों ने व्यापारी की दिनचर्या पहले से रेकी की हो।

खुलेआम चुनौती

राजधानी में दिनदहाड़े इस तरह की लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। “BOSS” लिखी बाइक की अनोखी नंबर प्लेट से यह साफ है कि लुटेरों को अपनी पहचान छुपाने की पूरी तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने सभी थानों को सतर्क कर दिया है और आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में दिनदहाड़े व्यापारी से 15 लाख की लूट, ‘BOSS’ नंबर प्लेट वाली बाइक पर फरार हुए लुटेरे

Raipur,C.G

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

कैसे हुई वारदात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूट की यह वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई। चिराग जैन अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी कापा फाटक के पास एक बाइक सवार जोड़ी ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोका।
कुछ ही पलों में लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया और बैग में रखी 15 लाख रुपये की नकदी, साथ ही सोने-चांदी की अंगूठी और चेन छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित चिराग जैन ने पुलिस को बताया कि जिस बाइक पर लुटेरे सवार थे, उसकी नंबर प्लेट पर कोई नंबर नहीं लिखा था, बल्कि अंग्रेजी में “BOSS” लिखा हुआ था। यह जानकारी अब पुलिस के लिए लुटेरों की पहचान में अहम सुराग मानी जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों और निकास बिंदुओं पर नाकेबंदी कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि लुटेरों की गतिविधियों और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

मोवा थाना प्रभारी ने बताया कि यह वारदात बेहद सुनियोजित लग रही है और संभावना है कि लुटेरों ने व्यापारी की दिनचर्या पहले से रेकी की हो।

खुलेआम चुनौती

राजधानी में दिनदहाड़े इस तरह की लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। “BOSS” लिखी बाइक की अनोखी नंबर प्लेट से यह साफ है कि लुटेरों को अपनी पहचान छुपाने की पूरी तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने सभी थानों को सतर्क कर दिया है और आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/robbers-escaped-on-a-bike-with-a-boss-number-plate/article-30364

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.