- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में 16 दिन के लिए 30 से अधिक ट्रेनें रद्द, छह ट्रेनों के रूट बदले गए
छत्तीसगढ़ में 16 दिन के लिए 30 से अधिक ट्रेनें रद्द, छह ट्रेनों के रूट बदले गए
Raipur,C.G
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अगले 16 दिन परेशानी भरे हो सकते हैं। 31 अगस्त से 15 सितंबर तक बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी रेलवे लाइन बिछाने के काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली करीब 30 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
इसके अलावा छह ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और पांच ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
रेल प्रशासन ने बताया कि इस दौरान कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का चौथी लाइन प्रोजेक्ट उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले व्यस्त मार्ग की क्षमता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि इस काम के पूरा होने के बाद भविष्य में नई ट्रेनों का परिचालन आसान होगा और यात्रियों को समय पर सेवाएं मिलेंगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए