RSS प्रमुख मोहन भागवत 5 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर, वंदे भारत ट्रेन से पहुंचे रायपुर

CG

RSS प्रमुख मोहन भागवत 5 दिन के दौरे पर रायपुर पहुंचे। वह 31 दिसंबर तक रायपुर में रहकर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों से संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी कि RSS के प्रमुख मोहन भागवत 5 दिन के दौरे पर शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। RSS के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहन भागवत शुक्रवार की शाम को वंदे भारत ट्रेन से रायपुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कहा कि भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर के दौरे पर रहेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि RSS सरसंघचालक का यह संगठनात्मक दौरा है, और इस दौरान वह अलग-अलग सत्र में कार्यकताओं तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन के मामलों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025 में अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इसी के मद्देनजर भागवत देश के अलग-अलग प्रांतों की यात्रा कर रहे हैं।

‘अंग्रेजों ने देश के इतिहास को विकृत किया’

भागवत ने इससे पहले गुरुवार को कहा कि भारत के ब्रिटिश शासकों ने यह संदेश फैलाने के लिए देश के इतिहास को विकृत किया कि स्थानीय आबादी खुद पर शासन करने के लिए अयोग्य है। RSS सरसंघचालक ने कहा,‘1857 में भारत के ब्रिटिश शासकों को एहसास हुआ कि असंख्य जातियों, संप्रदायों, भाषाओं, भौगोलिक असमानताओं और भारतीयों के आपस में लड़ने के बावजूद वे तब तक एकजुट रहेंगे जब तक कि वे विदेशी आक्रमणकारियों को देश से बाहर नहीं निकाल देते।’ वह नागपुर में सोमलवार एजुकेशन सोसाइटी के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर 21वीं सदी में शिक्षकों की भूमिका पर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

‘ब्रिटिश शासकों ने फैलाए थे कई झूठ’

RSS प्रमुख ने कहा,‘ब्रिटिश शासकों ने कुछ ऐसा करने का निर्णय लिया जिससे भारतीयों की यह विशेषता समाप्त हो जाए और यह सुनिश्चित हो जाए कि ब्रिटिश शासन हमेशा के लिए बना रहे। उनका उद्देश्य भारतीयों के मन से उनके इतिहास, पूर्वजों और गौरवपूर्ण विरासत को भुला देना था। इस उद्देश्य के लिए, अंग्रेजों ने तथ्यों की आड़ में हमारे दिमाग में कई झूठ डाल दिए। सबसे बड़ा झूठ यह था कि भारत में ज़्यादातर लोग बाहर से आए थे। ऐसा ही एक झूठ यह है कि भारत पर आर्यों ने आक्रमण किया था जिन्होंने द्रविड़ों से लड़ाई की थी। उन्होंने प्रचार किया कि खुद शासन करना भारतीयों के खून में नहीं है और यहां के लोग धर्मशालाओं में रहने वालों की तरह रहते हैं।’

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2024 By दैनिक जागरण

RSS प्रमुख मोहन भागवत 5 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर, वंदे भारत ट्रेन से पहुंचे रायपुर

CG

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी कि RSS के प्रमुख मोहन भागवत 5 दिन के दौरे पर शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। RSS के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहन भागवत शुक्रवार की शाम को वंदे भारत ट्रेन से रायपुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कहा कि भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर के दौरे पर रहेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि RSS सरसंघचालक का यह संगठनात्मक दौरा है, और इस दौरान वह अलग-अलग सत्र में कार्यकताओं तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन के मामलों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025 में अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इसी के मद्देनजर भागवत देश के अलग-अलग प्रांतों की यात्रा कर रहे हैं।

‘अंग्रेजों ने देश के इतिहास को विकृत किया’

भागवत ने इससे पहले गुरुवार को कहा कि भारत के ब्रिटिश शासकों ने यह संदेश फैलाने के लिए देश के इतिहास को विकृत किया कि स्थानीय आबादी खुद पर शासन करने के लिए अयोग्य है। RSS सरसंघचालक ने कहा,‘1857 में भारत के ब्रिटिश शासकों को एहसास हुआ कि असंख्य जातियों, संप्रदायों, भाषाओं, भौगोलिक असमानताओं और भारतीयों के आपस में लड़ने के बावजूद वे तब तक एकजुट रहेंगे जब तक कि वे विदेशी आक्रमणकारियों को देश से बाहर नहीं निकाल देते।’ वह नागपुर में सोमलवार एजुकेशन सोसाइटी के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर 21वीं सदी में शिक्षकों की भूमिका पर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

‘ब्रिटिश शासकों ने फैलाए थे कई झूठ’

RSS प्रमुख ने कहा,‘ब्रिटिश शासकों ने कुछ ऐसा करने का निर्णय लिया जिससे भारतीयों की यह विशेषता समाप्त हो जाए और यह सुनिश्चित हो जाए कि ब्रिटिश शासन हमेशा के लिए बना रहे। उनका उद्देश्य भारतीयों के मन से उनके इतिहास, पूर्वजों और गौरवपूर्ण विरासत को भुला देना था। इस उद्देश्य के लिए, अंग्रेजों ने तथ्यों की आड़ में हमारे दिमाग में कई झूठ डाल दिए। सबसे बड़ा झूठ यह था कि भारत में ज़्यादातर लोग बाहर से आए थे। ऐसा ही एक झूठ यह है कि भारत पर आर्यों ने आक्रमण किया था जिन्होंने द्रविड़ों से लड़ाई की थी। उन्होंने प्रचार किया कि खुद शासन करना भारतीयों के खून में नहीं है और यहां के लोग धर्मशालाओं में रहने वालों की तरह रहते हैं।’

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rss-chief-mohan-bhagwat-reached-raipur-by-vande-bharat-train/article-6480

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.