RI भर्ती परीक्षा पर गरमाया सदन: गड़बड़ी को लेकर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट; किसानों की समस्याएं भी गूंजीं

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान राजस्व निरीक्षक (RI) भर्ती परीक्षा 2024 में हुई गड़बड़ी को लेकर सदन में तीखा हंगामा देखने को मिला।

जैसे ही भाजपा विधायक राजेश मूणत ने पिछली सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया, विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इस मामले में CBI जांच की मांग की है।

RI भर्ती में गड़बड़ी स्वीकार, EOW जांच जारी

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी स्वीकार करते हुए बताया कि पांच सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके आधार पर EOW को 40 बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगली विधानसभा से पहले कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि EOW जांच का आदेश किसने दिया? जवाब में मंत्री ने बताया कि यह निर्णय विभाग स्तर पर लिया गया है।

किसानों की समस्याएं बनीं दूसरा बड़ा मुद्दा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि, "प्रदेश में खाद और बीज की भारी कमी है, बिजली कटौती से किसान त्रस्त हैं। सरकार की निष्क्रियता का खामियाजा किसान भुगत रहा है।" वहीं विधायक उमेश पटेल ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर DAP खाद की आपूर्ति रोक रही है ताकि उत्पादन प्रभावित हो।

विपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत ने भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत खाद की उपलब्धता को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि "व्यापारियों के पास खाद है लेकिन सरकारी समितियों में नहीं। इससे किसानों का भरोसा टूट रहा है।"

सदन में अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

  • कांग्रेस ने महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए, जिस पर सरकार ने जांच का भरोसा दिया।

  • 996 सवाल विधायकों द्वारा सदन में लगाए गए हैं, जिससे आगामी दिनों में तीखी बहस की संभावना है।

  • मानसून सत्र में इस बार अनुपूरक बजट पेश नहीं किया जाएगा। राज्य गठन के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है। सरकार ने आकस्मिकता निधि को 100 करोड़ से बढ़ाकर 1000 करोड़ कर दिया है।

सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि के साथ

सत्र की शुरुआत में पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

RI भर्ती परीक्षा पर गरमाया सदन: गड़बड़ी को लेकर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट; किसानों की समस्याएं भी गूंजीं

Raipur, CG

जैसे ही भाजपा विधायक राजेश मूणत ने पिछली सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया, विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इस मामले में CBI जांच की मांग की है।

RI भर्ती में गड़बड़ी स्वीकार, EOW जांच जारी

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी स्वीकार करते हुए बताया कि पांच सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके आधार पर EOW को 40 बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगली विधानसभा से पहले कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि EOW जांच का आदेश किसने दिया? जवाब में मंत्री ने बताया कि यह निर्णय विभाग स्तर पर लिया गया है।

किसानों की समस्याएं बनीं दूसरा बड़ा मुद्दा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि, "प्रदेश में खाद और बीज की भारी कमी है, बिजली कटौती से किसान त्रस्त हैं। सरकार की निष्क्रियता का खामियाजा किसान भुगत रहा है।" वहीं विधायक उमेश पटेल ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर DAP खाद की आपूर्ति रोक रही है ताकि उत्पादन प्रभावित हो।

विपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत ने भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत खाद की उपलब्धता को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि "व्यापारियों के पास खाद है लेकिन सरकारी समितियों में नहीं। इससे किसानों का भरोसा टूट रहा है।"

सदन में अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

  • कांग्रेस ने महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए, जिस पर सरकार ने जांच का भरोसा दिया।

  • 996 सवाल विधायकों द्वारा सदन में लगाए गए हैं, जिससे आगामी दिनों में तीखी बहस की संभावना है।

  • मानसून सत्र में इस बार अनुपूरक बजट पेश नहीं किया जाएगा। राज्य गठन के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है। सरकार ने आकस्मिकता निधि को 100 करोड़ से बढ़ाकर 1000 करोड़ कर दिया है।

सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि के साथ

सत्र की शुरुआत में पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ruck-on-ri-recruitment-examination-uproar-over-the-house-disturbances/article-27618

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.