कवर्धा सड़क हादसे में मौत पर लोगों का हंगामा, रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे किया जाम

Kavardha, CG

कवर्धा सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौके पर मौत हो गई. गुस्साए लोगों ने मुआवजे के लिए रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे जाम किया है.

कवर्धा कोतवाली थाना इलाके में तेज रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली. रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के मिनी माता चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में युवक विजय मल्लाह की मौके पर मौत हो गई. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद लोगों ने रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर उतरकर बवाल करना शुरू कर दिया.

मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे किया जाम: लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 को जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोग 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही लोगों ने कवर्धा बिलासपुर रोड पर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की है. सड़क हादसा में विजय मल्लाह की मौत से लोगों में गुस्सा है. मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और शराब दुकान को तत्काल कहीं और शिफ्ट किया जाए.

सड़क दुर्घटना के बाद हाईवे जाम 

सुबह ग्यारह बजे मिनी माता चौक के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दुर्घटना में एक युवक विजय मल्लाह की मौत हो गई. इस हादसे में एक घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद कुछ लोग सड़क पर बैठकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. प्रशासन की टीम मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझा रही है- लालजी सिन्हा, कोतवाली थाना प्रभारी, कवर्धा

चक्का जाम से ट्रैफिक प्रभावित: हादसे के बाद हुए चक्काजाम से रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया है. सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. जाम की वजह से कई वाहन कवर्धा शहर में प्रवेश कर गए हैं. जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है. लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने कहा है कि जल्द ही जाम को क्लीयर करा लिया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कवर्धा सड़क हादसे में मौत पर लोगों का हंगामा, रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे किया जाम

Kavardha, CG

कवर्धा कोतवाली थाना इलाके में तेज रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली. रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के मिनी माता चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में युवक विजय मल्लाह की मौके पर मौत हो गई. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद लोगों ने रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर उतरकर बवाल करना शुरू कर दिया.

मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे किया जाम: लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 को जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोग 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही लोगों ने कवर्धा बिलासपुर रोड पर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की है. सड़क हादसा में विजय मल्लाह की मौत से लोगों में गुस्सा है. मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और शराब दुकान को तत्काल कहीं और शिफ्ट किया जाए.

सड़क दुर्घटना के बाद हाईवे जाम 

सुबह ग्यारह बजे मिनी माता चौक के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दुर्घटना में एक युवक विजय मल्लाह की मौत हो गई. इस हादसे में एक घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद कुछ लोग सड़क पर बैठकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. प्रशासन की टीम मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझा रही है- लालजी सिन्हा, कोतवाली थाना प्रभारी, कवर्धा

चक्का जाम से ट्रैफिक प्रभावित: हादसे के बाद हुए चक्काजाम से रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया है. सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. जाम की वजह से कई वाहन कवर्धा शहर में प्रवेश कर गए हैं. जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है. लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने कहा है कि जल्द ही जाम को क्लीयर करा लिया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ruckus-of-people-on-death-in-kawardha-road-accident-raipur/article-11460

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.