रायगढ़ में मंदिर तोड़ने पर बवाल, चर्च पर लगाया गया भगवा झंडा; पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

Raigarh, CG

On

जिले के भाटनपाली गांव में हनुमान मंदिर तोड़े जाने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। मंदिर तोड़ने के विरोध में हिंदू संगठनों ने न केवल जोरदार प्रदर्शन किया, बल्कि पास के चर्च में लगे क्रॉस को भी तोड़ दिया और उसकी छत पर भगवा गमछा फहराया। इस घटनाक्रम से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। समझाइश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

मंदिर तोड़ने का आरोप चर्च पर

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में स्थित हनुमान मंदिर को तोड़ा गया है, जिसके लिए पास ही के चर्च से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। हिंदू संगठनों ने इस घटना को धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चर्च के क्रॉस को क्षतिग्रस्त कर वहां भगवा झंडा लगा दिया गया।

एसडीएम और पटवारी की रिपोर्ट में विरोधाभास

घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने बताया कि चर्च की जमीन सरकारी पट्टे पर है, जबकि पटवारी के अनुसार वह जमीन एक व्यक्ति रोहित शाह के नाम दर्ज है। भूमि स्वामित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिससे विवाद और गहरा गया है।

सरपंच ने बताया- जिसने मंदिर बनवाया, उसी ने कराया ध्वस्त

ग्राम सरपंच जसकेतन झरिया ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण गांव के निवासी निर्मल सारथी ने किया था, जो अब ईसाई धर्म अपना चुका है। सरपंच के मुताबिक, बीमारी के चलते धर्म परिवर्तन करने वाले निर्मल ने ही मंदिर को जेसीबी से तोड़वाया है। पुलिस ने निर्मल सारथी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हुई थी: पुलिस

सीएसपी आकाश शुक्ला ने जानकारी दी कि जिस संरचना को लेकर विवाद है, उसमें हनुमान जी की मूर्ति तो थी, लेकिन अभी तक उसकी प्राण-प्रतिष्ठा नहीं की गई थी। यह संरचना अधूरी धार्मिक स्थली थी। पुलिस ने सभी पक्षों को समझाइश देकर फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। मामले की जांच जारी है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

रायगढ़ में मंदिर तोड़ने पर बवाल, चर्च पर लगाया गया भगवा झंडा; पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

Raigarh, CG

प्रदर्शन के दौरान पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। समझाइश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

मंदिर तोड़ने का आरोप चर्च पर

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में स्थित हनुमान मंदिर को तोड़ा गया है, जिसके लिए पास ही के चर्च से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। हिंदू संगठनों ने इस घटना को धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चर्च के क्रॉस को क्षतिग्रस्त कर वहां भगवा झंडा लगा दिया गया।

एसडीएम और पटवारी की रिपोर्ट में विरोधाभास

घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने बताया कि चर्च की जमीन सरकारी पट्टे पर है, जबकि पटवारी के अनुसार वह जमीन एक व्यक्ति रोहित शाह के नाम दर्ज है। भूमि स्वामित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिससे विवाद और गहरा गया है।

सरपंच ने बताया- जिसने मंदिर बनवाया, उसी ने कराया ध्वस्त

ग्राम सरपंच जसकेतन झरिया ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण गांव के निवासी निर्मल सारथी ने किया था, जो अब ईसाई धर्म अपना चुका है। सरपंच के मुताबिक, बीमारी के चलते धर्म परिवर्तन करने वाले निर्मल ने ही मंदिर को जेसीबी से तोड़वाया है। पुलिस ने निर्मल सारथी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हुई थी: पुलिस

सीएसपी आकाश शुक्ला ने जानकारी दी कि जिस संरचना को लेकर विवाद है, उसमें हनुमान जी की मूर्ति तो थी, लेकिन अभी तक उसकी प्राण-प्रतिष्ठा नहीं की गई थी। यह संरचना अधूरी धार्मिक स्थली थी। पुलिस ने सभी पक्षों को समझाइश देकर फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। मामले की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ruckus-on-the-church-on-the-temple-in-raigad-clashes/article-22451

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.